Source :- LIVE HINDUSTAN
Atta Suji Halwa Measurement: आटे और सूजी का हलवा कभी फीका तो कभी बेस्वाद बन जाता है तो इस विधि से बनाएं। सूजी, आटे से लेकर चीनी और घी की परफेक्ट माप डालने पर हलवे का स्वाद बिल्कुल टेस्टी होगा और फीका नहीं लगेगा।
कुकिंग के वक्त तेल,मसाले, नमक, चीनी और हर सामान की सही माप ही खाने को टेस्टी बनाती है। अक्सर लेडीज हलवा बनाती हैं तो कभी वो मीठा तो कभी फीका बन जाता है। कभी दानेदार होता है तो कभी बिल्कुल गीला हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और हलवे का टेस्ट बेस्वाद हो जाता है, तो हलवा बनाने की ये मेजरमेंट नोट कर लें। जिससे हमेशा हलवा टेस्टी और परफेक्ट मीठा बनकर तैयार होगा।
आटे सूजी का हलवा बनाने की सही माप
घी तीन चौथाई कप
बादाम 12 मोटे कटे हुए
काजू 12 मोटे कटे हुए
सूजी एक चौथाई कप
आटा एक चौथाई कप
किशमिश दो चम्मच
पानी चार कप
चीनी एक कप
इलायची पाउडर एक चम्मच
सही माप के साथ आटे-सूजी का हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले मोटी तली की कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें।
- फिर इसमे बादाम, काजू डालकर एक मिनट के लिए भून दें।
- फिर किशमिश आखिरी में डालकर भूनें और प्लेट में निकाल लें।
- अब दोबारा से कड़ाही में घी डालें।
- सूजी और आटे की जितनी मात्रा निकाली है उसे कड़ाही में डालकर बिल्कुल धीमी फ्लेम पर भूनें।
- इसे तब तक भूनें जब तक सूजी और आटे का रंग गोल्डन ना हो जाए, साथ ही इसमे से प्यारी सी स्मेल ना आने लगे।
- हो सके तो दोनों को अलग-अलग भूनें। जिससे कि सही तरीके से भुन सके।
- अब किसी दूसरे पैन में पानी 4 कप लें और फिर उसमे चीनी एक कप डालकर चाशनी बना लें। बस चीनी घुलने के बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- तैयार चाशनी को सूजी और आटा को मिक्स कर उसमे डालें और पकाएं।
- बिल्कुल धीमी फ्लेम पर चाशनी में सूजी और आटे को पकने दें। जिससे चाशनी सूजी और आटे को बिल्कुल मीठा और रसीला ना कर दें।
- जब हल्का सूखने लगे तो बचा घी डालकर चलाएं और फिर पकने दें।
- दो मिनट पकने दो तो इसमे रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें।
- अच्छी तरह से हलवे को सूख जाने दें। लेकिन ध्यान रहे कि ये बिल्कुल तितर-बितर ना हो जाए।
- बिल्कुल सूखा करने की बजाय हल्का सा आपस में लिपटा हलवा रहे तभी गैस बंद कर दें और इसे गर्मागर्म ही परोसें।
- ठंडा होने के बाद हलवा सूखने लगता है और इसका स्वाद भी कम हो जाता है।
- इस विधि से बना हलवा हमेशा परफेक्ट स्वाद देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




