Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/aamir_gauri_wedding_video_1783257764909_1783257769075_659036d9-9826-4ada-9c4b-8d3410d134ca.pngआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आमिर और गौरी एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर अपनाते और खुशी में डांस करते नजर आए।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 05 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए।आमिर और गौरी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। केवल करीबी दोस्तों और परिवार वालों के सामने आमिर और गौरी ने एक दूसरे से रजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर और गौरी की शादी का पहला वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आमिर और गौरी एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर अपनाते और खुशी में डांस करते नजर आ रहे हैं।
एक दूसरे के हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट
इरफान पठान ने आमिर और गौरी की शादी का वीडियो शेयर किया। इरफान शादी में मेहमान बनकर पहुंचे थे। इरफान ने जो वीडियो शेयर किया उसमें आमिर कहते हैं कि वो गौरी को कानूनी रूप से अपनी पत्नी के तौर पर अपनाते हैं। आमिर जैसे ही ये कहते हैं, शादी में मौजूद मेहमान तालियां बजाते हैं। इसके बाद गौरी स्प्रैट कहती हैं कि वो आमिर को कानूनी तौर पर अपने पति के रूप में अपनाती हैं।
आमिर खान ने पकड़ा पत्नी गौरी का हाथ
गौरी जब बोल रही होती हैं, आमिर अपने हाथ में उनका हाथ लेते हैं और उनके हाथ पर किस करते हैं। बाद में आमिर मेहमानों के साथ डांस करते भी नजर आते हैं। गौरी भी आमिर के पास आकर खड़ी होती हैं। आमिर गौरी को गले लगा लेते हैं और उन्हें किस करते हैं।
इरफान पठान ने शेयर किया शादी का वीडियो
आमिर और गौरी की शादी में आए मेहमान भी उनकी खुशी में काफी खुश नजर आए। इरफान पठान ने आमिर और गौरी की शादी का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।
क्रिकेटर ने दी आमिर और गौरी को बधाई
इरफान पठान ने लिखा- डियर आमिर भाई और गौरी। आपकी शादी पर आपको दिल से बधाई। आप दोनों के जीवनभर प्यार, खुशी, हंसी और साथ की कामना करता हूं। अल्लाह आपकी इस खूबसूरत यात्रा को अपार खुशियों और अनगिनत आशीर्वादों से भर दे।
वीडियो में नजर आए ये चेहरे
इरफान पठान ने जो वीडियो शेयर किया उसमें राजकुमार हिरानी, राज ठाकरे, लगान में नजर आए एक्टर अमीन हाजी और उनके भाई करीम हाजी नजर आए। इसके अलावा आमिर के बेटे जुनैद, आजाद, बेटी ईरा और गौरी स्प्रैट का बेटा नजर आया।
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को गर्लफ्रेंड के रूप में स्वीकारा था। दोनों की शादी की अटकलें तब से ही लगाई जा रही थीं। अब आमिर और गौरी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



