Home मनोरंजन समाचार क्यों खास था 1995 की फिल्म का यह गाना? सिर्फ प्रभु देवा...

क्यों खास था 1995 की फिल्म का यह गाना? सिर्फ प्रभु देवा की वजह से मुमकिन हो पाई थी शूटिंग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/Muqabala_1783261401455_1783261405083_ad5d876e-f5de-4ba4-ac97-c8ea8c57c091.jpg

Humse Hai Muqabla Song Prabhu Deva: साल 1995 में आई फिल्म का यह गाना काफी हिट रहा था। हालांकि उस वक्त इस गाने को शूट कर पाना आसान नहीं था, मेकर्स को इसके लिए प्रभु देवा की मदद लगी थी।

साल 1995 में आई फिल्म ‘हमसे है मुकाबला’ का मुकाबला सॉन्ग तो आपको याद ही होगा। इसमें प्रभु देवा का वो गायब होकर डांस करना हर किसी को काफी इंप्रेसिव लगा था। आज के VFX और CGI वाली फिल्मों के आगे यह भले ही बहुत साधारण लगे, लेकिन उस दौर में यह सीन देखना किसी करिश्मे से कम नहीं लगा था। बच्चे-बच्चे की जुबां पर यह गाना था और इसका वीडियो तो हम सभी को आज तक याद है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह गाना क्यों इतना स्पेशल था? इसलिए नहीं कि इसमें प्रभु देवा ने डांस किया था, असल में इसके पीछे और भी कई वजहें हैं। तो चलिए जानते हैं।

क्यों खास है प्रभु देवा का यह गाना?

‘हमसे है मुकाबला’ इससे एक ही साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘काधलन’ का हिंदी रीमेक थी। एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभु देवा और नगमा ने लीड रोल प्ले किए थे। ए.आर.रहमान के संगीत से सजी इस कमाल की फिल्म का ‘मुकाबला’ सॉन्ग को जब शूट करने की बारी आई, तो मेकर्स ने कुछ बहुत क्रिएटिव सोचा। लेकिन सोचना अलग बात थी और उसे कैमरा पर फिल्मा पाना अलग बात थी। इस गाने को शूट करने का जितना क्रेडिट मेकर्स को जाता है, उससे ज्यादा प्रभु देवा को जाता है। लेकिन कैसे?

एक गलती करवा देती भारी नुकसान

दरअसल जिस तकनीक के जरिए यह गाना फिल्माया गया, उसमें सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि प्रभु देवा का एक हाथ दूसरे हाथ के ऊपर से क्रॉस नहीं होना चाहिए। यानि उन्हें गाने को कुछ इस तरह कोरियोग्राफ करना था कि दोनों हाथ अलग-अलग रहें और एक दूसरे को ओवरलैप नहीं करें। प्रभु देवा ने कोरियोग्राफी में यही कमाल कर दिखाया और इसी वजह से इस डांस वीडियो को शूट करना संभव हो सका था। अगर प्रभु देवा ने कोरियोग्राफी में गलती की होती, तो मेकर्स को फिर एक बार शूट करना पड़ता, जो कि उन दिनों सस्ता नहीं था।

जब प्रभु देवा ने रीक्रिएट किया सॉन्ग

साल 2020 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में प्रभु देवा ने यह गाना रीक्रिएट किया था। एक बार फिर से कोरियोग्राफी उनके ही हाथ में थी, लेकिन इस बार फ्री हैंड था। क्योंकि अब तक तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी थी, कि प्रभु देवा जैसे चाहे इस गाने को कोरियोग्राफ कर सकते थे, मेकर्स बड़ी आसानी से न सिर्फ इसे शूट करते, बल्कि इसमें और ज्यादा VFX डालकर इसे कहीं ज्यादा खूबसूरत भी बना सकते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN