Home LIFESTYLE NEWS HINDI आर. अश्विन ने क्यों छोड़ा दूध पीना? अब पीते हैं ब्लैक कॉफी,...

आर. अश्विन ने क्यों छोड़ा दूध पीना? अब पीते हैं ब्लैक कॉफी, जानें इसके फायदे और वजह

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने दूध पीना छोड़ दिया और अब वह ब्लैक कॉफी पीने लगे हैं। उन्होंने इसके बारे में अपने ब्लॉग में बताया है और इसकी वजह भी बताई। आइये जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने के फायदे और दूध पीने से क्या समस्या होती है।

हर खिलाड़ी अपनी फिटनेस के प्रति सचेत रहता है और इसी वजह से क्रिकेटर्स मैदान में अच्छे से परफॉर्म कर पाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन अपनी सेहत और फिटनेस के लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वह अपने शरीर और खान-पान पर खास ध्यान देते हैं कि उन्हें क्या फायदा कर रहा है और क्या नुकसान कर रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो में उन्होंने बताया कि वह दूध पीना बंद कर चुके हैं। अब तक वह फिट रहने के लिए दूध पी लिया करते थे और वह उन्हें पसंद भी था लेकिन अब वह इसे पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। दूध पीना छोड़कर अब आर. अश्विन ब्लैक कॉफी पीने लगे हैं। आइये जानते हैं आखिर क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी।

दूध पीने से हो रही थी पेट से जुड़ी समस्या

वीडियो में आर. अश्विन ने बताया कि उन्हें लैक्टोज और ग्लूटेन से परेशानी होती है। लैक्टोज दूध में पाया जाने वाला नेचुरल शुगर होता है। उन्होंने बताया कि वह जब भी दूध पीते हैं, तब उन्हें पेट से जुड़ी परेशानी होती है। दूध पीने के बाद 3-4 दिनों तक उनका पेट खराब रहता है और उन्हें कई समस्याएं होती हैं। डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में लैक्टोज नाम का एंजाइम सही मात्रा में नहीं बनता। यह एंजाइम दूध में मौजूद शुगर यानी लैक्टोज को पचाने में मदद करता है। ऐसे में पेट दर्द, फूलना, ऐंठन, गैस, दस्त की समस्या होती है।

ब्लैक कॉफी पीना किया शुरू

आर. अश्विन ने कहा कि उन्होंने ब्लैक और फिल्टर कॉफी के बीच अंतर समझने की कोशिश की। उनके पापा कहते हैं कि कॉफी का असली स्वाद उसका काढ़ा (डिकॉक्शन) पीने में है। ब्लैक कॉफी सीधे कॉफी बीन्स से तैयार की जाती है। इसमें कैलोरी ना के बराबर होती है। वहीं, फिल्टर कॉफी ऐसा ड्रिंक है, जो लोगों को सुकून और आराम का एहसास कराता है। ब्लैक कॉफी भी अच्छी होती है। इसे जिम करने के बाद या नाश्ते के बाद पिया जा सकता है। शुरुआत में इसका स्वाद लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन लगातार पीते रहने पर आपको इसकी आदत लग जाती है। ब्लैक कॉफी में चीनी और दूध नहीं होता है, इससे इसमें कैलोरी भी जीरो होती है।

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे भी जानिए

डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, बिना दूध वाली ब्लैक कॉफी में कैलोरी कम होती है। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और दिल की सेहत को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके कुछ कमाल के फायदे होते हैं।

  • ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन दिमाग को एक्टिव रखने और थकान कम महसूस कराने में मदद करता है। इससे आपको फोकस करने में मदद मिलती है।
  • बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी में कैलोरी बहुत कम होती है। इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है।
  • वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी पीने से शरीर की एनर्जी और एक्सरसाइज करने की क्षमता बेहतर हो सकती है। कैफीन थकान महसूस होने को भी कुछ समय के लिए कम कर सकता है।
  • रिसर्च के मुताबिक, ब्लैक कॉफी पीने से लिवर से जुड़ी समस्याएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं। लिवर के लिए भी ब्लैक कॉफी फायदेमंद है।
  • टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ब्लैक कॉफी फायदेमंद होती है। इसमें जीरो शुगर होती है, जिससे ये ब्लड शुगर को बैलेंस करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN