Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आर माधवन को क्या कभी किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रचार के लिए...

आर माधवन को क्या कभी किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रचार के लिए संपर्क किया है? एक्टर बोले…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/RMadhvan_1779606999826_1786333677453_4a9c9e94-24c9-471f-81dc-e86772736bef.jpg

आर माधवन ने आदित्य धर की धुरंधर (2025) और इसके सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज (2026) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान किया।

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाले एक्टर आर माधवन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आर माधवन ने आदित्य धर की धुरंधर (2025) और इसके सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज (2026) में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान किया। एक तरफ जहां ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड ब्रेक किए। वहीं, दूसरी तरफ इसे लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला। इस फिल्म को एक खास तबके द्वारा प्रोपेगैंडा फिल्में कहा जा रहा है। ऐसे में अब आर माधवन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने के दावों को खारिज किया। साथ ही ये भी बताया कि क्या कभी किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रचार के लिए संपर्क किया है या नहीं?

‘किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मुझे शामिल होने के लिए नहीं बुलाया’

आर माधवन ने हाल ही में ‘गलाटा प्लस’ को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े सवालों के साथ राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाए जाने वाले सवाल पर भी खुलकर जवाब दिया। आर माधवन ने माना कि उन्हें बचपन से ही सिखाया गया था कि देश सबसे जरूरी है और हम देश के लिए जो करते हैं, वह भी बहुत अहम है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने किसी भी इंटरव्यू में किसी राजनीतिक पार्टी, राजनेता या राजनीतिक लीडर के बारे में बुरा नहीं कहा और उनकी उपलब्धियों की तारीफ भी की है, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों। उन्होंने माना कि जब उन्हें किसी चीज को लेकर शक होता है, तो वे उस पर बात नहीं करते। एक्टर ने यह भी साफ किया कि अब तक किसी भी पार्टी ने चाहे वह तमिलनाडु में हो या राष्ट्रीय स्तर पर उनसे प्रचार करने या पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क नहीं किया है। साथ ही ये भी कहा कि जब कोई चुना हुआ नेता प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनता है, तो उसका समर्थन करना उनका फर्ज है।

भारती की अच्छी बातों को बढ़ावा देना अपराध नहीं

माधवन ने आगे कहा, ‘मैं एक एक्टर हूं और मेरा काम चीजों को वैसा ही दिखाना है जैसी वे हैं। मेरी अपनी पर्सनल राय यह है कि मैं भारत की सभी अच्छी बातों को बढ़ावा देना चाहता हूं। यह कोई अपराध नहीं हो सकता।’

‘धुरंधर’ में निभाया दमदार किरदार

बता दें कि आर माधवन ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अजय सान्याल का किरदार निभाया है, जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के जीवन और व्यक्तित्व से प्रेरित एक खुफिया विभाग (IB/NSA) के प्रमुख का किरदार है। इस रोल में आर माधवन को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म माधवन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN