Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/taps_1788511887673_0851d3a9-1563-4f98-a27a-1683f793bf7c_1788511895666_96968c4d-ae39-4411-ad19-5aff2a92fe16_cfecb6aa-3c68-479c-b5e8-d17eb1a994c8_8033a4a4-5361-4360-a241-fe6868161c18.jpgतापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गांधारी का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इसी दौरान तापसी ने बताया कि कैसे फीमेल लीड फिल्म के फ्लॉप होने पर बाकी सभी एक्ट्रेसेस को भी नुकसान होता है।
तापसी ने कहा, एक चीज मैंने नोटिस की और लोग मुझसे पूछते हैं कि जब आप फिल्म में पैसा लगाते हैं या किसी फीमेल एक्टर के साथ एक्शन फिल्म बनाते हैं तो लोग पूछते हैं कि क्या ये चलेगी? अगर तुम इसमें पैसे लगा रहे हो तो इसे बड़ी फिल्म बनाओ और अगर ये चली नहीं तो कैसे कोई दोबारा फिल्म पर पैसे इन्वेस्ट करेगा? मेरा सिर्फ एक सवाल है।
तापसी ने आगे कहा, ‘क्या बड़े बजट वाली, पुरुष-प्रधान फिल्मों की कहानी हमेशा बेहतरीन होती है? क्या उसमें हमेशा लेयर्स होते है? क्या कभी-कभी बात सिर्फ ग्लैमर और जबरदस्त एक्शन सीन की ही नहीं होती?’
मेल-फीमेल फिल्मों में स्टैन्डर्ड डिफ्रेंस
तापसी ने फिर कहा कि मेल और फीमेल लीड फिल्मों को लेकर एक स्टैन्डर्ड डिफ्रेंस रखा गया है। वह बोलीं, ‘ऐसा होता है। अगर मेल एक्शन फिल्म है या बड़े बजट की फिल्म हो और स्टोरी 15-20 हो या फिर 19-20। अगर 15-20 भी होती तो फिल्म चलती है। लेकिन हमारे लिए मेजर करने का तरीका अलग है। अगर बहुत पैसा लगाया गया है फीमेल फिल्म में तो ऐसी एक्सपेक्टेशन होती हैं, भूल जाओ कि 19-20 हो, आपको लेकिन 21 डिलीवर करनी होगी। आप गलत नहीं जा सकते। तो, हमारे पास गलती करने की जो गुंजाइश है, यानी हमारा ‘डेल्टा’ है वो माइनस में है।’
एक फीमेल लीड फ्लॉप होने पर पड़ता है असर
तापसी ने कहा कि कई बड़े बजट की फीमेल लीड फिल्म के फ्लॉप होने पर दूसरी एक्ट्रेसेस की फिल्मों पर असर पड़ा है। वह बोलीं, ‘अगर एक फीमेल लीड फिल्म खासकर बड़े बजट की फिल्म जब फ्लॉप होती है। अगर आप उसे धुरंधर के बजट से कम्पेयर करो तो ये सिर्फ एक फ्रैक्शन है- लेकिन अगर वो फ्लॉप हो जाती है तो पूरी कम्यूनिटी पर असर पड़ता है।’
तापसी ने आगे कहा, ‘हमारी सारी लीडिंग एक्ट्रेसेस जो फिल्में करना चाहती हैं फीमेल लीड, उन पर असर पड़ा है। हमारी सारी फिल्में रुक गईं। मैं आपको अपने खुद के एक्सपीरियंस से बता रही हूं। अगर कोई बड़ी फीमेल लीड फिल्म फ्लॉप होती है किसी एक साल तो जो इन्वेस्टर्स के साथ मेरी बातें हैं वो बदल जाती हैं। इन्वेस्टर्स पीछे हट जाते हैं।’
अल्फा के फ्लॉप होने पर क्या तापसी के साथ हुआ ऐसा?
तापसी से फिर पूछा गया कि क्या अल्फा के बाद उन्हें ऐसा कुछ फील हुआ तो उन्होंने कहा, हां, हर साल ऐसा होता है। ऐसी बातें होती हैं इन दिनों फीमेल लीड फिल्में चल नहीं रही हैं। अगर ऐसे बड़े सुपरस्टार की फिल्म नहीं चल रही है तो बाकी का क्या होगा? इसी वजह से हम अब नहीं बनाते हैं। वुमन ड्राइवन सिनेमा अब पॉपुलर नहीं है।
तापसी ने आगे कहा, ‘अगर 1-2 फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं तो बाकी की फिल्में फिर बनने से पहले बंद हो जाती हैं।’
अल्फा थी यश राज की पहली एक्शन फिल्म
बता दें कि आलिया की फिल्म अल्फा का 130 करोड़ का बजट था। यह यश राज फिल्म्स की पहली फीमेल लीड मूवी थी। इसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म चली नहीं।
तापसी की फिल्म गांधारी
वहीं तापसी की अब फिल्म गांधारी मूवी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। फिल्म को देवाशीष मखिजा ने डायरेक्ट किया है और कनिका ढिल्लों ने प्रोड्यूस किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




