Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur 1 में बोल्ड किरदार की वजह से झेली परेशानी, एक्ट्रेस को...

Mirzapur 1 में बोल्ड किरदार की वजह से झेली परेशानी, एक्ट्रेस को आते थे भद्दे मैसेज; ‘एक रात का कितना चार्ज’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/mirzapur_actress_04_09_1788517132165_2cc131ed-d2db-4307-8f9d-78b0de0af585_1788517136078_998d36a0-d4ad-4425-bf86-8e3eae165fc8_7c7f938a-afb8-4dad-b968-88bcb3bbc419_6aa9bf3b-58fd-4ebe-a186-baa0329b34fa.png

Mirzapur Movie: मिर्जापुर सीरीज में बोल्ड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस को पहले सीजन के बाद काफी भद्दे और घटिया मैसेज आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले सीजन के बाद वो काफी परेशान हो गई थीं। 

मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कुछ किरदार तो सीरीज वाले ही लौटे हैं, वहीं कुछ नए किरदार भी आए हैं। सीरीज के जो किरदार वापस लौटे हैं उसमें से ही एक किरदार है जरीना का। सीरीज में जरीना का काफी बोल्ड रोल था। उन्हें अपने बोल्ड रोल की वजह से काफी भद्दे कमेंट्स और मैसेज का सामना करना पड़ा था।

मिर्जापुर सीजन 1 के बाद परेशान हो गई थी एक्ट्रेस

जरीना का किरदार निभाने वाली अनंगशा बिस्वास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मिर्जापुर का सीजन 1 रिलीज हुआ था तब उन्हें काफी लोगों ने घटिया मैसेज किए थे। उन्होंने कहा था कि सीजन 1 के रिलीज के बाद वो काफी परेशान हुई थीं।

सीजन 1 के बाद आए एक्ट्रेस को आते थे भद्दे मैसेज

हिंदी रश से खास बातचीत में अनंगशा बिस्वास ने कहा, “सीजन 1 के बाद मैं बहुत ज्यादा परेशान हुई थी क्योंकि वो सब मेरे लिए बहुत नया था। तरह-तरह के कमेंट्स और अजीब ई-मेल्स आ रहे थे, हर तरफ एक ही जैसे शब्द इस्तेमाल हो रहे थे। मैं थोड़ा हिल गई थी।”

ऑडियंस को लेकर अनंगशा ने क्या कहा?

अनंगशा ने उनको मिले कमेंट्स और मैसेज याद करते हुए बताया कि लोग उनसे पूछते थे कि वो एक रात का कितना चार्ज करती हैं। उन्होंने कहा, “लोग पूछते थे, एक रात का कितना चार्ज करोगी? हमारे साथ दो दिनों के लिए मॉरिशस चलो।” अनंगशा ने कहा कि उनका इनबॉक्स इस तरह के मैसेज्स से भरा रहता था। एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडियंस को एक्टर और उसके द्वारा प्ले किए गए किरदारों में अंतर करना आना चाहिए। खासकर जब कोई एक्टर बोल्ड या ग्रे किरदार निभा रहा हो।

इसी बातचीत के दौरान अनंगशा ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि लोग इस तरह से उन्हें क्यों मैसेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगा मेरा काम मेरी सरस्वती है और मैंने अपने काम को पूरी शिद्दत से किया, तो क्यों लोग ऐसी चीजें कह रहे थे।”

जरीना के किरदार के बारे में

अनंगशा ने सीरीज में जरीना का किरदार निभाया था। सीरीज में जरीना की एंट्री एक आइटम सॉन्ग से होती है, लेकिन सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है जरीना का किरदार महत्वपूर्ण होता चला जाता है। फिल्म में भी जरीना का किरदार कुछ-कुछ सीरीज की तरह ही है। सीरीज की तरह ही फिल्म में भी अनंगशा एक अहम रोल निभाती नजर आई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN