Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आलिया भट्ट की गोद में बैठकर रोमांटिक हुए रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने...

आलिया भट्ट की गोद में बैठकर रोमांटिक हुए रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/aar_1790604759769_RGEB_1790604770814_u8xn_4146ad31-1195-4755-ba4c-f3d444879641_HXuz.jpg

आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके साथ कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है। ये दोनों की कुछ अनसीन फोटोज हैं।

रणबीर कपूर का सोमवार को 44वां बर्थडे है। एक्टर के इस दिन पर उन्हें फैंस और सेलेब्स ने खूब बधाई दी है। वहीं अब आलिया भट्ट ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने रणबीर के साथ कुछ ऐसी रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस भी खुश हो जाएंगे।

आलिया ने शेयर की स्पेशल फोटोज

आलिया ने 6 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में रणबीर, आलिया की गोद पर बैठे हैं और दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। दूसरी फोटो में रणबीर, आलिया को देख रहे हैं और दोनों किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में सिर्फ रणबीर नजर आ रहे हैं। चौथी फोटो में रणबीर के साथ राहा नजर आ रही हैं। पांचवीं फोटो आलिया और रणबीर की शादी के बाद की फोटो की है। वहीं छठी फोटो दोनों की सेल्फी की है।

इन फोटोज को शेयर कर आलिया ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे क्यूटी।

लोगों के रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि बेस्ट फोटो ऑफ द इंस्टाग्राम और पहली फोटो ने तो दिल जीत लिया। एक ने लिखा कि आप दोनों साथ में परफेक्ट हो। वहीं एक ने लिखा कि ये मोस्ट अवेटेड पोस्ट था।

रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ

रणबीर अब फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी-सीता, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान और रवि दुबे-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

इसके अलावा रणबीर लव एंड वॉर फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म के तीनों स्टार्स के पोस्टर रिलीज हुए हैं जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर चुके हैं। वहीं विकी कौशल के साथ भी रणबीर पहले फिल्म संजू में काम कर चुके हैं।

आलिया की बात करें तो यह उनकी विकी के साथ भी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म राजी में साथ काम कर चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN