Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं, कसा गया तंज तो...

ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं, कसा गया तंज तो शहजाद पूनावाला ने छोड़ दिया खाना

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/Shehzad_Poonawalla_1790615138594_gt6w_1790615145044_Uaj6_b446c51a-4130-4e36-9305-d325cb339d1c_IgNS.jpg

रियलिटी शो राइज एंड फॉल-2 में शहजाद पूनावाला का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहजाद पूनावाला खाना खाने बैठे हैं। इसी दौरान उनकी बगल में बैठे तेजप्रताप यादव कहते हैं कि ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं।

रियलिटी शो राइज एंड फॉल-2 में शहजाद पूनावाला का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहजाद पूनावाला खाना खाने बैठे हैं। इसी दौरान उनकी बगल में बैठे तेजप्रताप यादव कहते हैं कि ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं। इसके बाद दूसरी तरफ बैठे करन शहजाद के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद शहजाद खाना छोड़कर उठ जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं खाने का त्याग कर रहा हूं। इसके बाद स्वरा भास्कर समेत अन्य सदस्य उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह वहां से चले जाते हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि शहजाद पूनावाला, शो के अन्य सदस्यों के साथ खाना बैठे हुए हैं। इस दौरान वहां पर शहजाद पूनावाला के साथ तेजप्रताप यादव, करन और स्वरा भास्कर भी मौजूद हैं। इसी दौरान तेजप्रताप यादव कहते हैं, ‘ये भक्त हैं और नॉनवेज खा रहे हैं।’ तेजप्रताप के इतना कहते ही सामने बैठे करन बोलना शुरू कर देते हैं। वह शहजाद के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। यह सुनते ही शहजाद अपनी कुर्सी से उठ जाते हैं। वह कहते हैं कि अगर करन चाहते हैं तो मैं भोजन का त्याग करता हूं।

सब मनाते हैं, लेकिन नहीं मानते शहजाद

इसके बाद सबसे पहले स्वरा भास्कर शहजाद पूनावाला के पास पहुंचती हैं। वह शहजाद से कहती हैं कि तुम ऐसा नहीं करोगे शहजाद। वह उन्हें खाने के लिए मनाती हुई नजर आती हैं। वहीं, टीम के अन्य सदस्य भी शहजाद को खाना नहीं छोड़ने के लिए कहते हैं। लेकिन शहजाद वहां से उठकर जाते हुए नजर आते हैं। बता दें कि इससे पहले भी दिन में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शहजाद के लिए टीम के एक अन्य सदस्य भी गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

मारपीट में फटा शहजाद का कुर्ता

इससे पहले दिन में शहजाद पूनावाला का राइज एंड फॉल-2 शो से एक और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शो के एक प्रतिभागी, सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला की पिटाई कर दी थी। शहजाद की स्वरा भास्कर और एक अन्य सदस्य से बहस हो रही थी। इसके बाद वह सिवेत का नाम लेकर कुछ कहना शुरू करते हैं। देखते ही देखते सिवेत तोमर तैश में शहजाद की तरफ बढ़ते हैं। इस दौरान स्वरा भास्कर सिवेत को रोकने की कोशिश करती हैं। लेकिन सिवेत नहीं मानते और शहजाद को गिरा देते हैं। इस सबमें शहजाद का कुर्ता भी फट जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN