Source :- LIVE HINDUSTAN
हर पेरेंट्स को लगता है कि सेलिब्रिटीज के बच्चे अच्छे से रहते हैं और उन्हें सभी तौर तरीके आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं स्टार मॉम्स कुछ पेरेंटिंग रूल्स अपनाती हैं। चलिए आपको बच्चों की परवरिश के कुछ टिप्स देते हैं।
बच्चों की परवरिश माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और इसे हर कोई अपने हिसाब से सही से निभाता है। आजकल बच्चों की देखभाल और उनकी परवरिश हर पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती सा बन चुका है। सोशल मीडिया के युग में बच्चों को प्रोटेक्ट करना बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में एक्ट्रेसेस अपने बच्चों की परवरिश के लिए कई नियम बनाए हुए हैं, जिसमें उनके बच्चे शुरू से ही अच्छी आदतों में ढल जाते हैं। चलिए आपको स्टार मॉम्स के पेरेंटिंग टिप्स बताते हैं।
स्टार मॉम्स के 5 पेरेंटिंग रूल
1. अनुष्का शर्मा की स्लीप-मील पैटर्न
अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों का स्लीप और मील पैटर्न शुरू से ही तय किया हुआ है। यहां तक कि एक्ट्रेस ट्रैवल के दौरान भी बच्चों के सोने और खाने का सही समय का ध्यान रखती हैं। इससे बच्चे हमेशा सही पैटर्न में चलते हैं और उनका रूटीन फिक्स हो जाता है।
2. ऐश्वर्या राय का क्वालिटी टाइम रूल
ऐश्वर्या राय बच्चे को क्वालिटी टाइम देने में विश्वास करती हैं। उन्होंने आराध्या के होने के बाद उसे अपना पूरा समय दिया और खुद को काम से भी ब्रेक दिया। उनका मानना है कि बच्चे को क्वालिटी टाइम देना माता-पिता के लिए सबसे जरूरी होता है। अगर आप बच्चे के साथ समय बिताते हैं, तो वह आप से काफी कुछ सीखता है।
3. मीरा राजपूत ने सेट की हेल्दी बाउंड्रीज
मीरा राजपूत ने अपने बच्चों के लिए हेल्दी बाउंड्रीज सेट की हुई हैं, जो उन्हें स्क्रीन टाइम और नैचुरल चीजों के बीच बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। मीरा ने शुरू से ही बच्चों के स्क्रीन टाइम को लिमिट में रखा और उन्हें खुले वातावरण में खेलना और नई चीजें सीखने की कला सिखाई। मीरा का कहना है कि अगर बच्चे स्क्रीन में घुसे रहेंगे तो वह बाहरी दुनिया से कट जाएंगे।
4. आलिया भट्ट ने बैलेंसिंग करना सिखाया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही टॉप के स्टार्स हैं, ऐसे में करियर के साथ राहा को मैनेज करना दोनों ही जिम्मेदारी है। राहा की चीजों को लेकर आलिया और रणबीर ने आपस में जिम्मेदारियों को बांट लिया। इससे दोनों ही राहा को क्वालिटी टाइम दे पाते हैं और उसे वर्क-लाइफ बैलेंस करने की कला शुरू से ही सिखा रहे हैं। बच्चा माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी होता है, सिर्फ मां या पापा के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।
5. दीपिका पादुकोण सिखाती हैं संस्कार
दीपिका पादुकोण का मानना है कि बच्चों सिर्फ मॉडर्न ही नहीं ट्रेडिशनल वैल्यूज भी पता होनी चाहिए। इसलिए वह बेटी को सही संस्कार सिखाती हैं, जैसे नमस्ते करना, बड़ों का आदर करना। ये आदतें बच्चों को बचपन से ही सिखानी चाहिए, इससे बच्चा गंवार नहीं बल्कि संस्कारी और सही इंसान बनेगा। आजकल के पेरेंट्स मॉडर्न बनाने के चक्कर में बच्चों में बेसिक वैल्यूज डालना भूल जाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


