Source :- LIVE HINDUSTAN
साड़ी के साथ परफेक्ट फिटिंग वाले ब्लाउज का होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पुराना रखा कोई ब्लाउज टाइट हो गया है और उसमें मार्जिन भी नहीं है तो आप उसे लूज करने के लिए यहां बताई ट्रिक को अपनाएं।
साड़ी में अच्छा लुक पाने के लिए काफी सारी चीजें जिम्मेदार होती हैं। लेकिन सबसे अहम भूमिका एक परफेक्ट फिटिंग वाला ब्लाउज निभाता है। साड़ी में आपका लुक कैसा होगा ये पूरी तरह से ब्लाउज पर निर्भर करता है। कई बार ब्लाउज या तो बहुत ज्यादा लूज हो जाता है तो कई बार बहुत ज्यादा टाइट हो जाता है, जिसकी वजह से लुक खराब दिखता है और काफी अनकम्फर्टेबल भी फील होता है। बहुत सी महिलाएं अपनी नई-नई साड़ी को इसलिए पहनना छोड़ देती हैं क्योंकि उन्हें ब्लाउज की फिटिंग सही नहीं आती है। अगर आपने भी अपनी किसी साड़ी को ब्लाउज की फिटिंग टाइट होने की वजह से पहनना छोड़ दिया है तो आपके लिए यहां हम एक ट्रिक शेयर कर रहे हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप अपने बिना मार्जिन वाले टाइट ब्लाउज को भी आसानी से फिट कर सकती हैं। स्टेप्स के जरिए सीखिए टाइट ब्लाउज को लूज करने का तरीका।
बिना मार्जिन वाले टाइट ब्लाउज को लूज कैसे करें
1) पुराने ब्लाउज में अगर मार्जिन नहीं है और ये टाइट हो गया है तो इसे ठीक करने के लिए आपको जरूरत होगी ब्लाउज से मैच करते कपड़े की। इसके अलावा डिजाइन के लिए एक कंट्रास्ट कपड़ा, सुई-धागा और मोती (या अपनी पसंद का ब्रोच)
2) पहले स्टेप में ब्लाउज को जमीन य फिर एक टेबर पर फैला लें। ब्लाउज की बैक के संटर को नापें और इसकी कटिंग कर लें। ध्यान रखें कि सेंटर नापने के बाद ही कटिंग करें वरना ये टेढ़ा हो सकता है।
3) अब आपको 2 इंच या 3 इंच जितने भी इंच की लूजिंग रखनी है उतने ही इंच का आपको एक ब्लाउज की मैचिंग का कपड़ा लेना है। ये कपड़ा ब्लाउज के फैब्रिक वाला हो तो और भी अच्छा है। अगर ना मिले तो कोई भी प्लेन कपड़ा ले सकते हैं।
टिप:अगर आपको मैचिंग का कपड़ा नहीं मिलता है तो आप साड़ी के अंदर वाली साइड से एक कटिंग निकाल सकते हैं।
4) अब ब्लाउज में जो दूसरा रंग हो उस रंग का कपड़ा लें। अगर कोई दूसरा रंग ना हो तो कंट्रास्ट रंग को चुनें।
5) अब कंट्रास्ट कपड़े की कटिंग बनाएं। इसके लिए इसे अच्छे से नाप कर काटिंग कर लें।
6) अब मैचिंग रंग वाले कपड़े पर कंट्रास्ट रंग वाली पट्टी लगानी है। इसके लिए मैचिंग कपड़े पक कंट्रास्ट रंग की पट्टियां सेट करें और सिलाई लगाते हुए एक पैटर्न बना लें।
7) अब इस पैटर्न को ब्लाउज के बैक पर दोनों तरफ अच्छे से सिलाई लगाते हुए ब्लाउज के बैक पर लगा लें। बस कितने इंच की लूजिंग देनी है इसका ध्यान रखते हुए ही बनाए गए पैटर्न को लगाएं।
8) अब सुई धागे का इस्तेमाल करते हुए एक डिजाइन बनाएं। इसके लिए कंट्रास्ट रंग की पट्टियों को बीच में सीलें और एक बो की तरह बांधते हुए इसमें मोती लगा दें। बो बनाकर उसमें मोती लगाने से ब्लाउज डिजाइन सुंदर दिखने लगता है।
9) इस ट्रिक को अपनाकर आप अपने सारे बिना मार्जिन वाले टाइट ब्लाउज को ठीक कर सकते हैं। चाहें तो अलग-अलग डिजाइन या ब्रोच भी लगा सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


