Home - आ गया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, मिलेंगे AI ट्रैकिंग फीचर्स; 15...

आ गया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, मिलेंगे AI ट्रैकिंग फीचर्स; 15 दिन चलेगी बैटरी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के बाजार में Pebble ने अपना नया फ्लैगशिप वेलनेस बैंड Qore Ultra लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह बैंड यूजर्स को सिर्फ हार्ट रेट और स्टेप्स जैसी सामान्य जानकारी देने के बजाय उनकी ओवरऑल वेलनेस को समझने में मदद करेगा। इसमें AI-पावर्ड हेल्थ इनसाइट्स, Body Age Tracking और Readiness Score जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इन हेल्थ इनसाइट्स का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह की recurring subscription फीस नहीं देनी होगी।

Pebble Qore Ultra को लगातार पहनने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 3 ATM water-resistant है और इसमें 4-PD precision sensor array के साथ 6-axis motion sensors दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये सेंसर 24×7 हार्ट रेट, HRV, SpO2, respiration और stress जैसे हेल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकते हैं। बैंड की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक चलने का दावा किया गया है, जिससे इसे रोजाना चार्ज करने की जरूरत कम होगी।

मिलते हैं ढेर सारे ट्रैकिंग फीचर्स

फिटनेस ट्रैकिंग के लिए Qore Ultra में 100 से ज्यादा sports modes मिलते हैं। यह walking और running जैसी एक्टिविटीज को अपने आप detect कर सकता है। इसके अलावा, Pebble Qore ऐप के जरिए GPS-based sports tracking भी उपलब्ध है। इससे रनिंग और दूसरी outdoor activities के दौरान यूजर्स अपनी एक्टिविटी से जुड़ा ज्यादा डेटा देख सकते हैं।

इस बैंड का एक प्रमुख फीचर 0-100 Readiness Score है। यह स्कोर HRV, sleep quality और stress जैसे अलग-अलग डेटा पॉइंट्स को ध्यान में रखकर यूजर की रोजाना preparedness को समझने में मदद करता है। इसके अलावा Body Energy Score के जरिए यूजर अपनी मौजूदा stamina और energy level को ट्रैक कर सकता है। कंपनी ने लंबे समय की फिटनेस को समझने के लिए Body Age फीचर भी दिया है, जो हर तीन दिन में अपडेट होता है।

मोबाइल ऐप से हो सकते हैं कनेक्ट

Qore Ultra के साथ मिलने वाला Pebble Qore मोबाइल ऐप इन सभी डेटा को एक जगह दिखाता है। GPS से ट्रैक की गई रनिंग के आधार पर यह VO2 Max और Fitness Age का अनुमान भी लगा सकता है। इसके अलावा AI-powered Weekly Recap फीचर पूरे हफ्ते के डेटा का एनालिसिस करके यूजर के बिहेवियर और एक्टिविटी से जुड़े ट्रेंड्स दिखाता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को यह समझने में मदद करना है कि उनकी नींद, एक्टिविटी और रोजमर्रा की आदतों में किस तरह के बदलाव हो रहे हैं।

Pebble ने Qore Ultra में Family Ranking और Group Sharing फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए परिवार के सदस्य अपनी वेलनेस एक्टिविटी से जुड़े डेटा शेयर कर सकते हैं और आपस में fitness challenges में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें डेटा प्राइवेसी के लिए यूजर्स को granular controls भी मिलेंगे।

इतनी रखी गई है कीमत

Pebble Qore Ultra की सेल भारत में 2 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। यह Desert Gold, Deep Black और Deep Blue तीन कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी introductory कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका MRP 8,999 रुपये है। इसे Pebble की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon और देशभर के चुनिंदा retail stores से खरीदा जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN