Source :- LIVE HINDUSTAN
Lava Shark 2 Pro 5G भारत में 17000 रुपए से कम की कीमत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में यूजर को 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और Vayu AI जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Lava Shark 2 Pro 5G Launched: देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने पोर्टफोलियो में एक और नया 5G फोन लॉन्च किया है। अब कंपनी ने Lava Shark 2 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 17000 रुपए से कम रखी गई है और यह ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए उपलब्ध होगा। Lava Shark 2 Pro 5G में HD+ डिस्प्ले दिया गया है साथ ही फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI रियर कैमरा और Vayu AI भी दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स:
Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत और कलर वैरिएंट
Lava Shark 2 Pro 5G को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है और फोन की कीमत 16,699 रुपए रखी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन अभी सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए फाइनेंशियल स्कीम्स के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Akash Blue और Nanda Silver कलर शामिल हैं। कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है।
Lava Shark 2 Pro 5G की बड़ी खासियतें
1. Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में HD+ पैनल है, इसलिए यूजर्स को स्क्रीन रिजॉल्यूशन के मामले में फुल HD+ डिस्प्ले नहीं मिलेगा।
2. परफॉर्मेंस के लिए Shark 2 Pro 5G में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM दी गई है और इसके साथ 6GB तक वर्चुअल RAM बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
3. Lava Shark 2 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
4. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP AI कैमरा दिया गया है। कैमरे में Night Mode, HDR, Portrait, Film और Pro Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Motion Photo का विकल्प भी दिया गया है। फोन में Dual-View Video फीचर भी मौजूद है। इसकी मदद से यूजर्स एक ही समय में दो अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5. कनेक्टिविटी के मामले में Lava Shark 2 Pro 5G में ड्यूल 5G सिम सपोर्ट दिया गया है। यानी यूजर्स दो 5G SIM का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में Bluetooth 5.4 भी मिलता है।
6. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Face Unlock का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी फोन के साथ एक Android OS अपग्रेड और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात भी कहती है। Lava Shark 2 Pro 5G को IP64 रेटिंग मिली है।
7. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Shark 2 Pro 5G Android 16 पर चलता है। Lava ने फोन में bloatware-free UI देने की बात कही है। यानी फोन में प्री-इंस्टॉल ऐप्स कम रखने पर फोकस किया गया है। फोन की एक खास बात Vayu AI है। यह Lava का AI companion है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




