Source :- INDIATV NEWS

इंग्लैंड से मंगलवार को एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां अमेरिका की सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंग्लैंड की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में खुलासा किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अमेरिका के सैनिक को रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड (ब्रिटेन) और अमेरिका बीते लंबे अरसे से प्रमुख सहयोगी हैं। अमेरिकी सेना के जवान बड़ी संख्या में ब्रिटेन में मौजूद रहते हैं।
अमेरिकी सैनिक पर क्या आरोप है?
इंग्लैंड की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने बताया है कि रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी सैनिक के ऊपर विदेशी खुफिया सेवा को मदद पहुंचाने और संरक्षित जानकारी हासिल करने या उसका खुलासा करने का आरोप लगा है। अमेरिकी सैनिक की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 2023 की दो धाराओं के उल्लंघन के संदेह में की गई है।
अमेरिकी सेना और FBI ने की मदद
रूस से संबंधित जासूसी के मामले में इस सैनिक की गिरफ्तारी में अमेरिका भी योगदान सामने आया है। इंग्लैंड की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि उसके आतंकवाद रोधी बलों ने संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम किया और शक को घेरे में आए अमेरिकी सैनिक को गिरफ्तार किया है।
इंग्लैंड में अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर खतरा
आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में इंग्लैंड में अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश का खुलासा हुआ था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा था कि इस हमले की साजिश हमले की साजिश के पीछे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इशारे पर हुई थी। हाल ही में ये भी खबर सामने आई थी कि अमेरिका की वायुसेना ने इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से में मौजूद अपने एयरबेस से ईंधन भरने वाले विमानों को हटा लिया है। जानकारी के अनुसार, ईरान के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने ये कदम उठाया है। पहले दो विमानों को सोमवार को जर्मनी भेजा गया था। इसके बाद अन्य विमानों को यूरोप के अन्य एयरबेस पर ट्रांसफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के अधिकारियों को नए खतरे के बारे में जानकारी मिली थी। (इनपुट: एपी)
ये भी पढ़ें- अमेरिका ने इंग्लैंड के एयरबेस से वापस बुलाए सभी बॉम्बर विमान, संदिग्ध आतंकी हमले के बाद लिया फैसला
SOURCE : INDIATV NEWS




