Home LIFESTYLE NEWS HINDI इंडिया के सबसे खतरनाक ट्रैकिंग रूट में शामिल हैं ये 5 जगहें,...

इंडिया के सबसे खतरनाक ट्रैकिंग रूट में शामिल हैं ये 5 जगहें, जाने के लिए चाहिए जिगरा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

5 Most Dangerous Trek: इंडिया में एडवेंचर के लिए नेचर की कमी नहीं है। ऊंचे पहाड़, झरने और तीखी ढलान वाले रास्ते और रास्तों पर दिख रहे सुंदर झरने किसी का भी मन मोह लेते हैं। लेकिन इन ट्रैक्स पर चलना आसान नहीं, लो ऑक्सीजन आपको एल्टीट्यूड सिकनेस दे सकता है और तीखी ढलान किसी भी वक्त नीचे ढकेल सकती है।

एडवेंचर के शौकीन लोगों की कमी दुनिया में नहीं है और भारत केवल बिगिनर्स के लिए नहीं है। अकेले भारत में ही आपको ऐसे-ऐसे खतरनाक पहाड़ी रास्ते मिल जाएंगे जहां पर ट्रैकिंग करना आम लोगों के बस की बात नहीं है। इंडिया का कल्चर ही अलग-अलग नहीं है बल्कि यहां पर नेचर में भी काफी विविधता देखने को मिलती है। हिमालय की ऊंची पहाड़ियों पर बने रास्ते और एडवेंचर के शौकीन इन रास्तों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं। बेहद खतरनाक रास्तों में इनकी गिनती होती है और एडवेंचर प्रेमी इन पर ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। इंडिया में ऐसे 10 ट्रैक हैं जो बेहद खतरनाक माने जाते हैं और यहां पर जाना बेहद मुश्किल होता है।

काफनी ग्लेशियर ट्रैक

काफनी ग्लेशियर ट्रैक की ऊंचाई सुनकर इसे हल्के में बिल्कुल ना लें। ये इंडिया के कुछ खतरनाक रास्तों में से एक हैं जिसकी ट्रैकिंग करना बिगिनर्स के लिए मुश्किल है। 85 किमी लंबे ट्रैक पर ट्रैकिंग करनी होती है जो डिफिकल्ट टू मॉडरेट रहती है। वहीं हाई अल्टीट्यूड की वजह से ये ट्रैकिंग काफी मुश्किल हो जाती है। यहां ट्रैक के रास्तों में रात गुजारने के लिए केवल टेंट ही एकमात्र साधन है और कम से कम 7 दिन का वक्त ट्रैकिंग पूरी करने में लगता है।

गोएचाला ट्रैक

सिक्किम के योक्सुम से ये ट्रैक शुरू होता है जो कि समुद्र से 5600 फिट की ऊंचाई पर है। इस ट्रैक को पूरा करने में पूरे 11 दिन का समय लगता है। ट्रैक का रास्ता पनखोला के जंगलों से होकर गुजरता है जहां पर कई झरने देखने को मिलते हैं। इस ट्रैक पर जाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। तीखी ढलान किसी भी एंगल से बिगिनर्स के लिए नहीं है। पूरा ट्रैक लगभग 90 किमी का है।

मारखा वैली ट्रैक

मार्खा वैली लेह की सबसे बड़ी घाटी है और पल-पल बदलते नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रैकिंग के रास्ते में कई पुरानी इमारते, बौद्ध टेंपल, मोनैस्ट्री देखने को मिलती है। इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत है कि लौटने के लिए उसी रास्ते का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

रूपकुंड लेक ट्रैक

उत्तराखंड के पहाड़ों में बना ये ट्रैक ट्रैकिंग करने वाले शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां ट्रैकर्स बेड़मी कुंड से होते हुए रूपकुंड तक जाते हैं और इन दोनों के बीच का रास्ता सबसे कठिन है। 9 दिन का ट्रैक खूबसूरत खास के मैदान और पहाड़ी गांवों से होकर गुजरता है। इस रास्ते पर ऑक्सीजन की कमी कई बार सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्याओं को भी पैदा करने लगती है।

स्टोक कांगड़ी ट्रैक

लद्दाख के हेमीस नेशनल पार्क में बना ये ट्रैक कठिन और खतरनाक ट्रैक में से एक है। जो दुनिया के सबसे लंबे पहाड़ों की रेंज पर बना है। इस ट्रैक पर जनस्कार नदी और इंडस वैली के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। पूरे 10 दिन का ये ट्रैक जून से अगस्त के महीने में जाने के लिए बेस्ट होता है। यहां ऊंचाई पर जाना शुरू करते ही ऑक्सीजन कम होने लगती है। जिसकी वजह से ऑल्टीट्यूड सिकनेस, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी जैसी समस्या होने लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN