Home rss business hindi इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ गया DA, राज्य सरकार ने किया 2%...

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ गया DA, राज्य सरकार ने किया 2% का इजाफा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • DA hike updates: केरलम् की राज्य सरकार ने डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है
  • इस बार 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है
  • कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए क्रेडिट करके मिलेगा

DA hike updates: दशहरा से पहले करेलम् की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद महंगाई भत्ता 35 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गया है। लम्बे समय से कर्मचारी इस डीए और डीआर के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, राज्य सरकार ने जनवरी साइकल के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

कब होगा डीए का भुगतान (DA payment updates)

बढ़ती महंगाई और त्योहारों के इस सीजन में कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगत है। इसकी मांग लम्बे समय से की जा रही थी। नए डीए को जोड़कर राज्य सरकार की तरफ से पैसा अक्टूबर 2026 की सैलरी में आएगा। यानी नवंबर में जब कर्मचारियों को सैलरी क्रेडिट होगी उसमें 37 प्रतिशत डीए का योगदान होगा। बता दें, पेशनर्स को नवंबर की पेंशन में बढ़ा हुआ डीआर जोड़कर मिलेगा।

एरियर के लिए अलग से होगा ऐलान

फिलहाल एरियर का इंतजार और करना होगा। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि एरियर की घोषणा अलग से की जाएगी। एरियर का पैसा 1 जनवरी 2026 से जोड़कर मिलेगा। बता दें, फरवरी 2026 में राज्य सरकार ने डीए और डीआर को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया था।

ऐसे कर्मचारी जो 6वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी पा रहे हैं उनके लिए डीए 257 प्रतिशत से बढ़कर 262 प्रतिशत हो गया है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए का इंतजार

मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया था। बता दें, कई संगठनों ने सरकार से दशहरा से पहले डीए की घोषणा करने की मांग की थी। लेकिन फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास हो सकती है। पुराना ट्रेंड भी इसी ओर संकेत कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN