Home rss business hindi इन 4 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, निवेश का मिलेगा...

इन 4 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, निवेश का मिलेगा मौका

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं
  • सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने चार कंपनियों के IPO को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है

Upcoming IPO: अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आ रहा है। आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं। दरअसल, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने चार कंपनियों के IPO को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इनमें कार्ल्सबर्ग इंडिया, मातंगी रबर, उजिन फार्मा और टीएमसी ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

क्या है डिटेल

सेबी ने इन कंपनियों के IPO से जुड़े ड्राफ्ट पेपर पर अपनी ऑब्जर्वेशन जारी कर दी है। आसान भाषा में कहें तो अब ये कंपनियां अपने IPO की तैयारी आगे बढ़ा सकती हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि IPO तुरंत लॉन्च हो जाएगा। कंपनियों को बाजार की स्थिति और बाकी जरूरी मंजूरियों को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल भारतीय प्राइमरी मार्केट में IPO की हलचल तेज है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कई कंपनियां IPO के जरिए पैसा जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ पर फिलहाल रोक

बाजार रेगुलेटरी सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ के दस्तावेजों के मसौदे को फिलहाल ‘रोक’ दिया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर, देवांश जैन द्वारा 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। बता दें कि कंपनी ने 29 सितंबर को रेगुलेटरी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे।

पहली छमाही में आईपीओ से तोड़े रिकॉर्ड

विभिन्न कंपनियों ने आईपीओ के जरिए चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड 94,205 करोड़ रुपये जुटाए हैं। प्राइम डेटाबेस की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) जैसी बड़ी कंपनियों के इश्यू के बल पर यह पूंजी जुटाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, छह महीने में कुल 78 कंपनियां मुख्य मंच के आईपीओ के साथ बाजार में उतरीं और इनके जरिये 94,205 करोड़ रुपये जुटाए गए। यह राशि पिछले साल की समान अवधि में 65 आईपीओ के जरिए जुटाए गई 69,533 करोड़ रुपये की राशि से 35 प्रतिशत अधिक है।

(भाषा इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN