Home rss business hindi 5% तक बढ़ गया DA, त्योहार से पहले इन सरकारी कर्मचारियों के...

5% तक बढ़ गया DA, त्योहार से पहले इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू होंगी
  • इसका फायदा अलग-अलग पे स्केल के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा

DA Hike: सिक्किम सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की है। फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू होंगी। इसका फायदा अलग-अलग पे स्केल के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

5% तक बढ़ा है डीए

पुराने पे स्केल वालों के लिए DA और DR में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्री-रिवाइज्ड बेसिक पे के तहत वेतन या पेंशन पाने वालों का DA और DR 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है। वहीं, रिवाइज्ड बेसिक पे के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। ये दोनों बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू मानी जाएंगी।

इन कर्मचारियों को भी फायदा

इस बढ़ोतरी का फायदा कुछ अन्य कर्मचारियों को भी मिलेगा। नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू पे स्केल के तहत रिवाइज्ड वेतन पाने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और वर्क-चार्ज्ड स्टाफ को भी नई DA दर का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राज्य में काम कर रहे ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों के DA में भी बढ़ोतरी की गई है। 6वें वेतन आयोग वाले पुराने पे स्ट्रक्चर पर DA 257% से 262% और 7वें वेतन आयोग के तहत DA 58% से बढ़ाकर 60% किया गया है।

कैलकुलेशन से जुड़ा नियम भी साफ

सरकार ने DA-DR की कैलकुलेशन से जुड़ा नियम भी साफ किया है। बढ़ी हुई रकम की गणना के बाद अगर राशि में 50 पैसे या उससे ज्यादा का अंश आता है, तो उसे अगले पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम की राशि को हटा दिया जाएगा।

50 हजार कर्मचारियों को फायदा

करीब 50 हजार कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार के मुताबिक, DA और DR बढ़ाने का मकसद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में महंगाई के असर को कम करना है। नई दरें 1 जनवरी से लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ी हुई दर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN