Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में ऐसी कई चीजें पड़ी होती हैं, जिन्हें हम कबाड़ में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन चीजों से घर के लिए सजाने का सामान बनाया है। आज हम आपको कुछ DIY हैक्स बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है और पुरानी चीजों से बन जाएंगे।

घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम कूड़े में फेंक देते हैं या फिर कबाड़ी वाले को दे देते हैं। कई बार वही खराब और बेकार चीजें आपके घर को अट्रैक्टिव दिखाने और सजाने के काम में आ जाती हैं। अगर आप क्रिएटिव पर्सन हैं, तो घर पर पड़ी कुछ पुरानी और कबाड़ जैसी चीजों से सुंदर और डेकोरेटिव आइटम्स बनाकर सजा सकती हैं। ये चीजें देखने में सुंदर लगेंगी और आपका घर भी सजा हुआ लगेगा। आज हम आपके लिए ऐसी 10 यूनिक DIY ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

  • 1- प्लांट हैंगर

प्लास्टिक की बोतलें हर किसी के घर में होती हैं, फिर चाहे वो फ्रिज वाली हो या फिर कोल्ड ड्रिंक वाली। इन बोतलों से आप हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। बोतलों को बीच से काट लें। उन्हें कलर कर लें और क्यूट से कार्टून बनाकर रखें। इनमें मिट्टी भरें और फिर पौधे लगा दें। आप इन्हें बालकनी में भी टांग सकते हैं। ये आपके गार्डन या बालकनी में सुंदर लगेंगे।

  • 2- बोतल से स्टोरेज

बोतलों को काटकर आप उनमें कलर करें या फिर किसी तरह से सजाएं। ऐसा करके आप छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए होल्डर तैयार कर सकते हैं, जैसे चार्जर, पिन, सिलाई और क्लिप रख सकते हैं।

  • 3- टी-शर्ट से शॉपिंग बैग

पुरानी टी-शर्ट पड़ी है और आप उसे किसी को देने या फेंकने के बारे में सोच रहे हैं, तो रुक जाइये। आप पुरानी टी-शर्ट से शॉपिंग बैग तैयार कर सकते हैं। आप शर्ट को कॉलर वाले हिस्से से काटकर नीचे की ओर से सिलाई मार दीजिए। अब कटे हुए टुकड़ों से पकड़ने के लिए स्टेप बनाकर सिलाई करें।

  • 4- टी-शर्ट से कुशन कवर

सोफे के लिए अट्रैक्टिव कुशन कवर बनाने हैं, तो पुराने टी-शर्ट का यूज करें। पुरानी शर्ट या फिर किसी पुरानी चादर से आप छोटे-छोटे कुशन कवर रेडी कर सकते हैं। चारों तरफ से सिलाई कर लें और साइड में चेन लगाएं या फिर हुक। ऐसे तकिया के लिए कवर बन जाएंगे।

  • 5- कांच के जार

कांच के पुराने और छोटे जार पड़े हुए हैं, तो उन्हें कलर कर लें। उनमें आप सितारे और मिरर लगाकर सजाएं और फिर इनमें आप किचन के सामान या फिर पेन-पेंसिल रखकर एक जगह पर रख दें। ये देखने में सुंदर लगेंगे।

  • 6- हैंगिंग लाइट

पुराने कांच के जार या शीशी से आप हैंगिंग लाइट वाला डेकोर आइटम भी बना सकते हैं। इसमें आप लाइट वाली पतली लड़ियां शीशी में भरकर रख दें और फिर उन्हें दीवारों पर टांग दें। ये देखने में सुंदर लगेंगे और रोशनी भी देंगे।

  • 7- पुराने अखबर से बनाएं गिफ्ट रैपर

पुराने अखबर लें और उन्हें अपनी पसंद के रंगों से कलर करें। अब इनसे आप गिफ्ट रैपर पेपर या फिर अलमारी के लिए चिपकाने वाले पेपर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अखबार का इस्तेमाल आप ऐस कर सकते हैं।

  • 8- पुराने जूतों में पौधे

पुराने हो चुके जूतों को आप पौधों के लिए स्टैंड बना सकते हैं। उन जूतों को हल्का साफ करें और उन्हें कुछ सजा भी सकते हैं। फिर इसमें मिट्टी-खाद्य भरें और पेड़ लगा दें। इन पौधों को अपने गार्डन में लगाकर रखें। ये काफी अच्छे दिखेंगे।

  • 9- पुराने जूतों के डिब्बे

घर में कई जूतों के डिब्बे पड़े होंगे, जिन्हें आप स्टोरेज बॉक्स की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन डिब्बों पर कागर या अखबार चिपकाकर कलर करें। फिर इनमें अलग-अलग सामान के लिए बॉक्स बनाएं, जैसे एक में मेडिकल किट, एक में सिलाई का सामान, एक में खिलौने ऐसे छोटे आइटम्स के लिए सही रहेंगे।

  • 10- मोबाइल कवर

पुराने मोबाइल कवर को आप साफ करके, उसे बिंदी-मिरर और सितारों से सजाएं। इन कवर को दोबारा यूज कर सकते हैं या फिर इन्हें बालकनी या दीवार पर चिपका या फिर टांगकर हैंगिंग डेकोर बना सकते हैं। ये देखने में अट्रैक्टिव लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN