Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इमरान खान को नोटिस वाले मामले में बोले रजा मुराद; ‘किसी भी...

इमरान खान को नोटिस वाले मामले में बोले रजा मुराद; ‘किसी भी विदेशी को हमारे मुल्क के मामलों में दखल देने का हक नहीं’

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/imran_khan_raza_murad_1792114142498_01DW_1792114146345_grOj_1d01480e-c97a-414c-b34e-90a4144360a2_zCFy.png

Imran Khan Notice: इमरान खान को भारत छोड़ने वाले नोटिस पर एक्टर रजा मुराद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी के पास हक नहीं है कि वो भारत के अंदरूनी मामले में दखल दे। 

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस मिलने के बाद एक्टर्स इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस मामले में रजा मुराद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी विदेशी के पास हक नहीं है कि वो भारत के अंदरूनी मामलों में दखल दे। उन्होंने कहा कि इमरान खान अगर भारत छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं तो वो कोर्ट के पास जा सकते हैं।

रजा मुराद ने किया मुंबई पुलिस का समर्थन

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में रजा मुराद ने इमरान खान को मिले नोटिस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है, उसके पास भारत के अंदरूनी मामलों में बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान खान चाहें तो वो कोर्ट के पास जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस, भड़कीं आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव, बोलीं- 40 साल भारत में…

क्या बोले रजा मुराद?

रजा मुराद ने कहा, “देखिए, इमरान खान हों या कोई भी किसी भी विदेशी का हमारे मुल्क के अंदरूनी मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं है। मुझे तो अब पता चला है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हो गए हैं। यहां वो एक्टर थे। तो अमेरिकी नागरिक होने के नाते उन्हें या किसी को भी मुल्क के अंदरूनी मामलों, राजनीति में, इस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का हक नहीं है। मुंबई पुलिस जो कर रही है वो कानून के दायरे में रहकर कर रही है। उनसे ये नहीं कहा गया है कि आप कल चले जाइए या 24 घंटे में चले जाइए। उन्हें पूरे 15 दिन दिए गए हैं। अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है, उन्हें जबरदस्ती देश से निकाला जा रहा है…तो आजाद मुल्क है, लोकतंत्र है, वो चाहें तो अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं और जो अदालत फैसला दे, वो सर झुकाकर हम सबको मानना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: उन्हें तो 24 घंटे के अंदर…महाभारत के युधिष्ठिर ने इमरान खान को बताया देशद्रोही

इमरान खान के पास हैं दो ऑप्शन!

रजा मुराद ने कहा कि इमरान खान के पास दो ही ऑप्शन है, या तो वो 28 अक्टूबर तक मुल्क छोड़ दें या अगर वो नहीं छोड़ना चाह रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि उनके साथ गलत हुआ है तो वो कोर्ट जा सकते हैं।

इमरान खान खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

बता दें, इमरान खान ने नोटिस को कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में एक्टर की लीगल टीम इस मामले को लेकर जाएगी। अब कोर्ट का फैसला आने के बाद ही साफ होगा कि क्या इमरान खान भारत में रह सकते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें: 11 साल बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म, सिटिजनशिप के खेल ने फेरा इमरान खान की मेहनत पर पानी, अब क्या होगा कमबैक का?

रजा मुराद के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

रजा मुराद के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। एक यूजर ने लिखा- भारतीय नागरिक कहीं भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, सड़कों पर नाच सकते हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिक सही मुद्दों के लिए विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इमरान खान हमेशा से ही अमेरिकी नागरिक थे। वो एक दिन के लिए भी भारतीय नागरिक नहीं थे। एक ने कहा- रजा मुराद जी के लिए इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई। अपनी ही इंडस्ट्री के खिलाफ बोलना आसान नहीं है। एक ने कहा- हमारे दिग्गज एक्टर्स हमेशा ही अपनी सोच में समझदारी दिखाते हैं। चाहे वो रजा साहब हों, दिलीप कुमार हों या अमजद खान साहब, इन सबके लिए ही देश पहले आता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN