Source :- LIVE HINDUSTAN
Star housing finance share price: कर्ज में फंसी स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्पेश दवे का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस खबर से पहले कंपनी के शेयर 25 जून को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को यह शेयर करीब 5 पर्सेंट टूटकर 7 रुपये के नीचे बंद हुआ। शेयर की बीएसई पर क्लोजिंग 4.76% टूटकर 6.60 रुपये पर हुई। बता दें कि शेयर बाजार में शुक्रवार को ट्रेडिंग नहीं हुई।
शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो मार्च 2026 में शेयर 3.67 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 32.48 रुपये है।
क्या बताया कंपनी ने?
स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवे की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार उनका कार्यकाल और सेवाएं 26 जून 2026 से समाप्त हो गईं हैं। दवे अब कंपनी की रिस्क मैनेजमेंट कमिटी, हितधारक संबंध समिति और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति के सदस्य भी नहीं रहेंगे।
स्टार हाउसिंग फाइनेंस में दिखाई थी दिलचस्पी
बता दें कि पिछले महीने मुंबई स्थित बैसिनविक्टस प्राइवेट लिमिटेड ने स्टार हाउसिंग फाइनेंस में 200 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने में रुचि जताई थी। स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बैसिनविक्टस इस निवेश के जरिए बहुमत हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। साथ ही, सभी जरूरी मंज़ूरियां मिलने पर, वह प्रमोटरों और सबसे बड़े निवेशक ARKFIN इन्वेस्टमेंट एंड एडवाइजर्स लिमिटेड की हिस्सेदारी भी सेकेंडरी खरीद के जरिए खरीदना चाहती है।
स्टार हाउसिंग फाइनेंस ने 7 अप्रैल को बताया था कि उसने दो फाइनेंशियल संस्थानों – हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस और LIC हाउसिंग फाइनेंस – को टर्म लोन की किस्तों का पेमेंट नहीं किया है। फाइलिंग में यह भी कहा गया कि बैसिनविक्टस भविष्य में ग्रोथ के लिए एक मजबूत आधार बनाने के लिए एक नई लीडरशिप टीम लाएगी और बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) और इससे जुड़े क्षेत्रों के जाने-माने प्रोफेशनल्स को बोर्ड में शामिल करके बोर्ड को मजबूत करेगी। इसमें कहा गया कि लेंडर्स के साथ टर्म लोन सुविधाओं को रीस्ट्रक्चर करने के समझौते के बाद लेटर ऑफ इंटेंट को एक पक्के कमिटमेंट डॉक्यूमेंट में बदल दिया जाएगा।
इसके तहत बाकी बचे समय को बढ़ाया जाएगा और अगले छह महीनों के लिए ब्याज और मूलधन के पेमेंट पर मोरेटोरियम दिया जाएगा। समझौते के बाद, बैसिनविक्टस तुरंत स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में इंटर-कॉर्पोरेट डिपॉजिट (ICD) के रूप में ₹25 करोड़ का फंड लगाएगी। इस फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से लेंडर्स के बकाया को चुकाने और अगर कोई कानूनी बकाया है तो उसका पेमेंट करने के लिए किया जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




