Home rss business hindi इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिले ₹985 करोड़ के ऑर्डर, शेयर 6%...

इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मिले ₹985 करोड़ के ऑर्डर, शेयर 6% चढ़े

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) को ₹985 करोड़ से ज्यादा के दो ऑर्डर मिलने की खबर ने निवेशकों में जोश भर दिया है। यह शेयर 22 सितंबर को शुरुआती कारोबार में ही 6% उछल गया। सुबह 9:20 बजे BSE पर कंपनी का शेयर ₹10.40 या 6% की बढ़त के साथ ₹183.75 पर था। जबकि, 11 बजे के करीब यह 4 पर्सेंट ऊपर 180.20 रुपये पर था और सेंसेक्स-निफ्टी में भी गिरावट थी।

शेयर प्रइस हिस्ट्री: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी की शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो 7 साल में यह स्टॉक 472 प्रतिशत उछलकर कर 31 रुपये से 180 के पार पहुंचा है। पिछले एक महीने में इसने करीब 6 फीसद का नुकसान कराया है। जबकि, 6 महीने में इसने करीब 14 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।

यह साल इस स्टॉक में निवेश करने वालों के लिए अच्छा नहीं जा रहा। 2026 में अबतक इसने 16 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले एक साल में 32 प्रतिशत का झटका दिया है।

राजस्थान में मिला बड़ा ऑर्डर

कंपनी को राजस्थान में 534.3 MWp का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारत के एक बड़े इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) से मिला है। इस प्रोजेक्ट में बैलेंस ऑफ सिस्टम (BOS) पैकेज को लागू करने का काम शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका में BESS प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा अलग से, SWREL को दक्षिण अफ्रीका में दो बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिसटम (BESS) प्रोजेक्ट्स का ऑर्डर मिला है। इनकी कुल एनर्जी स्टोरेज क्षमता 616 MWh है। यह ऑर्डर मिडिल ईस्ट की एक बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स डेवलपर कंपनी से मिला है। दक्षिण अफ्रीका का यह ऑर्डर BESS टर्नकी EPC रैप प्रोजेक्ट है। कंपनी ने अब तक जो यूटिलिटी-स्केल BESS प्रोजेक्ट किए हैं, उनमें यह दूसरा सबसे बड़ा है।

पुराना है दक्षिण अफ्रीका वाला ग्राहक

दक्षिण अफ्रीका का ऑर्डर एक ऐसे ग्राहक से मिला है, जो पहले भी SWREL के साथ काम कर चुका है। उसने कंपनी की एक्सपर्टीज और काम करने के तरीके को समझा है, इसलिए उसने इस बड़े प्रोजेक्ट को SWREL को देने का भरोसा दिखाया।

CEO ने क्या कहा

कंपनी के ग्लोबल CEO चंद्र किशोर ठाकुर ने कहा, “हमें राजस्थान और दक्षिण अफ्रीका में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। इससे पता चलता है कि हमारे बिजनेस में रफ्तार है और ग्राहकों को हमारी काबिलियत पर भरोसा है। यह हमारे ग्राहक संबंधों की मजबूती भी दिखाता है, जो लगातार प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, डोमेन एक्सपर्टीज और सालों से तैयार हमारी स्किल्ड टीम की वजह से बना है।”

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN