Home BUSINESS NEWS HINDI इस सस्ते IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 17% उछला स्टॉक,...

इस सस्ते IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 17% उछला स्टॉक, कीमत अब भी 100 रुपये से कम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Adon Agro Commodities ने शेयर बाजारो में शानदार डेब्यू किया है। कंपनी की लिस्टिंग आज बीएसई में 12 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 78.25 रुपये पर हुई थी। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बता दें, इस कंपनी की लिस्टिंग के बाद शेयरों में फिर से तेजी दर्ज की गई है। 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद स्टॉक का दाम 82.16 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 189 करोड़ रुपये का है।

आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

कब आया था आईपीओ

Adon Agro Commodities का आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुला था। कंपनी के आईपीओ का साइज 44.03 करोड़ रुपये का था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। आईपीओ के जरिए कंपनी 63 लाख शेयर जारी किया है।

इस कंपनी का लॉट साइज 2000 शेयरों का बनाया गया था। निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों का दांव लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 280000 रुपये का दांव लगाना होगा।

कितना हुआ सब्सक्राइब

इस एसएमई आईपीओ को तीन दिन में 1.35 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.84 गुना सब्सक्राइब, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 22.47 गुना और एनआईआई में 1.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ के पैसों का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए प्रयोग करेगी।

Galactico Corporate Services Ltd ने आईपीओ के लिए लीड मैनेजर नियुक्य किया था। केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी

RHP के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ऑपरेशनल (रेवन्यू) 22.33 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी रेवन्यू 72.57 करोड़ रुपये था। 2025 में यह बढ़कर 103.04 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, 31 जनवरी 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी का रेवन्यू 287.16 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी को कितना हुआ लाभ

प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 0.09 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का प्रॉफिट 1.79 करोड़ रहा था। 31 जनवरी 2026 के डाटा का अनुसार कंपनी का प्रॉफिट 21.55 करोड़ रुपये रहा था।

Galactico Corporate Services Ltd ड्राई फ्रूट्स, नट्स, सीड्स की सोर्सिंग, इम्पोर्टिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN