Home BUSINESS NEWS HINDI 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में फिर लगा अपर...

50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में फिर लगा अपर सर्किट, क्या है तेजी की वजह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Indiabulls Share Price: 50 रुपये से कम की कीमत वाले इंडियाबुल्स के शेयरों में आज सोमवार को फिर से अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन अपर सर्किट लगा है। शुक्रवार को भी स्टॉक में अपर सर्किट लगा था। बता दें, 6 जुलाई को स्टॉक बीएसई में 29.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 30.76 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। इंडियाबुल्स का 52 वीक लो लेवल 8.93 रुपये प्रति शेयर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 7074 करोड़ रुपये का है।

कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह ट्रेडिंग वैल्यूम है। इंडिया बुल्स लिमिटेड के करीब 2 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। एक हफ्ते का ट्रेडिंग वैल्यूम 95 लाख शेयर है। वहीं, एक महीने का औसतन आंकड़ा 68 लाख है। बता दें, शेयर बाजार में आज जारी तेजी ने भी स्टॉक के मोमेंटम को बरकरार रखा है।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Indiabulls Share performance)

पिछले एक महीन के दौरान इंडिया बु्ल्स के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक 179 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। एक साल शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 82 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

दो साल में इडियाबुल्स के शेयरों की कीमतों में 198 प्रतिशत और तीन साल में 144 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 64 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 10 सालाों से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 8.61 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

कंपनी ने आखिरी बार कब दिया था डिविडेंड (Indiabulls Dividend Stock)

इस कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2013 में डिविडेंड दिया था। 2018 में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। यह आखिरी बार था जब कंपनी शेयर बाजारों में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।

कंपनी के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर के पास 32.89 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 62.30 प्रतिशत हिस्सा है। नवंबर 2025 में प्रमोटर्स के पास 32.84 प्रतिशत हिस्सा था। तब पब्लिक के पास 63.24 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN