Home rss world hindi ईरान में सलाखों के पीछे ट्रंप! अमेरिका विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़,...

ईरान में सलाखों के पीछे ट्रंप! अमेरिका विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, क्या है पूरा मामला?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यह थियेट्रिकल आर्ट इस समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग वहां रुककर सेल्फी ले रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और कुछ लोग इस नकली ‘ट्रंप’ पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर अमेरिका विरोधी पोस्टर और प्रोपेगैंडा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार नगर निगम के अधिकारियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए एक अजीबोगरीब ‘लाइव थियेट्रिकल’ कलाकृति तैयार की है। उत्तरी तेहरान के पॉश इलाके तजरीश स्क्वायर में हवा में कई मंजिल ऊपर एक लोहे का कटघरा (जेल की सेल) लटकाया गया है, जिसके अंदर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भेष धरे एक कलाकार कैद है।

यह थियेट्रिकल आर्ट इस समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग वहां रुककर सेल्फी ले रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और कुछ लोग इस नकली ‘ट्रंप’ पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

मुखौटा, सूट और लाल टाई: 24 घंटे चल रहा है यह ‘लाइव शो’

कटघरे के अंदर मौजूद अभिनेता ने डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखने वाली प्रोस्थेटिक मास्क, डार्क सूट और उनकी पहचान बन चुकी लाल रंग की टाई पहन रखी है।

वह कलाकार लगातार उस छोटी सी जेल में टहलता रहता है, लोहे की सलाखों को पकड़ता है और कभी-कभी उदास होकर साधारण से बिस्तर पर बैठ जाता है। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह लाइव डिस्प्ले दिन-रात (24/7) लगातार चालू रहने के लिए डिजाइन किया गया है।

होर्डिंग पर बड़ा-बड़ा लिखा है, “इस मंजर को न देखना एक जुर्म है”। पास में ही लगाई गई एक बड़ी स्क्रीन पर अमेरिका की ओर से किए गए कथित ‘युद्ध अपराधों’ को लेकर मैसेज फ्लैश हो रहे हैं।

“जमानत दे देंगे” से लेकर “इस बार जान से मारेंगे”

इस लाइव इंस्टॉलेशन को देखकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी मिश्रित और दिलचस्प देखने को मिल रही हैं।

कुछ लोग इस थियेट्रिकल आर्ट का आनंद ले रहे हैं। एक राहगीर ने हवा में लटके नकली ‘ट्रंप’ को देखकर चुटकी लेते हुए कहा, “घबराओ मत, हम तुम्हारी जमानत के पैसे देकर तुम्हें बाहर निकाल लेंगे!”

दूसरी ओर, युद्ध से आहत लोगों का गुस्सा भी यहां देखने को मिला। एक किशोर ने चिल्लाते हुए कहा, “ट्रंप, इस बार तो हम तुम्हें जान से मार देंगे!”

सोशल मीडिया यूजर्स और युवाओं के बीच इस कलाकृति के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने का होड़ मची हुई है।

तेहरान प्रशासन का तर्क: “इंसाफ की मांग”

तेहरान के नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस आर्ट अभियान का मुख्य मकसद राजधानी के नागरिकों को ईरान की “इंसाफ की मांग” की याद दिलाना है।

इसी साल फरवरी में शुरू हुए अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों के बाद से ईरान ने अपने प्रोपेगैंडा अभियानों में काफी तेज़ी ला दी है। तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति पर नागरिकों के ठिकानों, स्कूलों और एक शादी समारोह को निशाना बनाकर दर्जनों महिलाओं और बच्चों की जान लेने और ‘युद्ध अपराध’ करने का आरोप लगाता आ रहा है। यह नई 3D लाइव कलाकृति उसी वैचारिक और जनसंपर्क युद्ध की एक नई कड़ी मानी जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN