Home rss world hindi हवा में टकरा गए दो विमान, उड़ गए परखच्चे; सभी पायलटों की...

हवा में टकरा गए दो विमान, उड़ गए परखच्चे; सभी पायलटों की मौत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिलीपीन्स एयरफोर्स के दो विमान आसमान में ही टकरा गए जिसके बाद चार पायलटों की मौत हो गई। दोनों ही विमान ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होते थे। यह हादसा एयरफोर्स बेस के अंदर ही हुआ।

फिलीपीन्स में एक ऐसी दुर्घटना हो गई जिसको देखकर लोग दुखी भी हैं और हैरान भी हैं। यहां फिलीपीन्स एयर फोर्स के दो विमान आसमान में एक दूसरे से टकरा गए। इसके बाद दोनों विमान में सवार चार पायलटों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लिपान सिटी के फर्नांडो एयरबेस पर दो ट्रेनर विमान हादसे का शिकार हो गए।

फिलीपींस एयर फोर्स (PAF) ने बयान जारी करके इस हादसे पर शोक जताया है। इसके अलावा पीएएफ ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं। इस हादसे के बाद एसएफ-260 विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है। अब इन विमानों की जांच के बाद ही उड़ाने की इजाजत दी जाएगी।

एयरफोर्स बेस के अंदर ही गिरे विमान

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान यह हादसा हो गया। दोनों विमान बेस के अंदर ही गिरे हैं। इससे बाहर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पीएएफ ने कहा कि विमान गिरने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों से संपर्क किया गया है।

66 साल पुराना मॉडल

आपको बता दें कि एसएफ-260 हल्कि विमान होते हैं। ये विमान इटली में डिजाइन किए ए हैं। 1960 में इन विमानों को डिजाइन किया गया था। ऐसे में इनका मॉडल काफी पुराना हो गया है। इनका इस्तेमाल फिलीपीन्स में ट्रेनिंग के लिए ही किया जाता था। यह विमान दो सीटर होत ाहै और इसमें पिस्टन वाला इंजन होता है। यह एक एक्रोबेटिक कपैसिटी वाला विमान है।

लंबे समय से फिलीपीन्स की वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही है। 2017 में मरावी सिटी ऑपरेशन में भी इन विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा आपदा के समय इन हल्के विमानों को उतारा जा सकता है। यह विमान हल्का होने के साथ तेज भी होता है। इसीलिए इसकी लोकप्रियता काफी है। हालांकि बीते कुछ सालों में फिलीपीन्स एयर फोर्स में कई विमान क्षति ग्रस्त हो गए हैं। अभी चार महीने पहले भी एक एसएफ-260 विमान क्रैश हुआ था जिसमें दोनों पायलट मारे गए थे। 2023 में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी।

इन हादसों को देखते हुए ही एसएफ-260 को ग्राउंड कर दिया गया है। पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि विमानों में तकनीकी कमी है या फिर ये विमान अब ट्रेनिंग लायक भी नहीं बचे हैं। अगर इन विमानों का इस्तेमाल होता रहा और इस तरह के हादसे हुए तो सैनिकों का मनोबल भी गिरेगा। जानकारों का कहना है कि फिलीपीन्स एयरफोर्स को ट्रेनिंग के लिए बजट बढ़ाना होगा और नए विमानों की भी जरूरत है। फिलीपीन्स एयरफोर्स का कहना है कि वह आधुनिकीकरण के लिए काम कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN