Home LIFESTYLE NEWS HINDI एक्टर प्रभास ने बिना जिम के ही घटा लिया था 10 किलो...

एक्टर प्रभास ने बिना जिम के ही घटा लिया था 10 किलो वजन, अंडे छोड़ बन गए थे शाकाहारी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाहुबली स्टार प्रभास 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे और फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने रहते हैं। फिल्म के लिए वो कभी हैवी मसल्स गेन कर लेते हैं तो कभी खुद को स्लिम कर लेते हैं। जैसे फिल्म साहो के लिए उन्होंने 10 किलो तक वजन घटा लिया था।

बाहुबली एक्टर प्रभास आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। और फैंस, उनकी बॉडी को देखकर ही दीवाने हो जाते हैं। हर फिल्म में उनकी बॉडी का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। 47 की उम्र में उनकी फिटनेस देख सब उन्हें फॉलो करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी बदलती बॉडी और फिटनेस का राज क्या है। और जब उनके इस फिटनेस का राज पूछा जाता है तो प्रभास के फिटनेस ट्रेनर लक्ष्मण रेड्डी बताते हैं कि उनका डेडिकेशन काफी ज्यादा होता है। वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए ही वो घंटों वर्कआउट करते हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। फिटनेस ट्रेनर ने बताया एक बार तो 10 किलो तक वजन उन्होंने बगैर किसी जिम मशीन के ही घटा लिया था। और हैवी मसल्स बिल्ड करने के लिए वो 20 अंडे खा जाते थे।

बिना जिम इक्विपमेंट के ही घटा लिया था 10 किलो वजन

बाहुबली स्टार प्रभास सप्ताह के 6 दिन एक्सरसाइज करने के साथ ही हर दिन अलग मसल्स ग्रुप को टार्गेट करते थे। वहीं कॉर्डियो में साइकिलिंग, रनिंग, स्विमिंग भी उनकी एक्टीविटी में शामिल था और कॉर्डियो की ये एक्सरसाइज फैट बर्न तेजी से करने में मदद करती हैं। फिल्म साहो के लिए प्रभास ने पूरे 10 किलो तक वजन घटा लिया था।

प्रभास के ट्रेनर ने बताया कौन सी एक्सरसाइज से घटाया वजन

फिटनेस ट्रेनर लक्ष्मण रेड्डी ने बताया कि फिल्म साहो के लिए प्रभास ने 10 किलो वजन घटाने के लिए किसी जिम इक्विपमेंट की भी मदद नहीं ली। मिड डे के साथ इंटरव्यू में बताया कि वो लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग करते थे। जिसमे स्विमिंग, साइकिलिंग, वॉलीबॉल खेलना शामिल था। और अगर कॉर्डियो के लिए किसी भी तरह का जिम इक्विपमेंट नहीं मिले तो प्रभास 100 फ्री स्क्वाट्स और वॉकिंग लंजेस पूरे 1 घंटे तक करते थे।

छोड़ दिये थे अंडे

अपनी बॉडी को स्लिम करने के लिए प्रभास ने अंडे खाना छोड़कर पूरी तरह से शाकाहारी प्रोटीन लेना स्टार्ट कर दिया था। जबकि बाहुबली में अपने रोल के लिए प्रभास ने एक दिन में 20 अंडे तक खाए थे। अपनी बैलेंस डाइट की वजह से वो मनचाही फिटनेस को मेंटेन रख पाते हैं।

100 फ्री स्क्वाट्स करने से क्या होगा

फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक अगर रोजाना 100 फ्री स्क्वाट्स किए जाएं तो इससे करीब 1140 से लेकर 1500 तक कैलोरी हर महीने बर्न की जा सकती है। फ्री स्क्वाट्स एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न तेजी से करने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN