Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ से पहले लगाएं चुकंदर वाला फेस मास्क, गुलाबी निखार से...

करवा चौथ से पहले लगाएं चुकंदर वाला फेस मास्क, गुलाबी निखार से पति की नजरें नहीं हटेगी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ के दिन चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए कि पति की निगाहें आप पर से हटे ही ना तो ये चुकंदर वाला फेस मास्क जरूर लगा लें। धूप से आने के बाद स्किन पर हुए साइड इफेक्ट्स से लेकर रूखापन और डलनेस भी दूर हो जाएगी।

करवा चौथ के पहले शॉपिंग के साथ चेहरा चमकाने की भी होड़ मची रहती है। लेडीज पार्लर में घंटों ट्रीटमेंट ले रहीं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर लेडीज का बजट पार्लर जाकर पैसे खर्च करने का हो। ऐसे में घरेलू नुस्खे उनके निखार को किसी भी तरह से कम नहीं होने देंगे। पति आपकी बचत देखकर तो खुश होंगे ही चेहरे का गुलाबी निखार देखकर तो नजरें ही नहीं हटेंगी। कॉस्मेटोलॉजिस्ट खुशबू ने बिल्कुल सिंपल सा चुकंदर फेस मास्क की रेसिपी शेयर की है। जो आपके फेस को पिंक ग्लो देने के साथ ही अंदर से हाइड्रेट भी करेगी। तो बस नोट कर लें कैसे बनाएं चुकंदर फेस मास्क।

चुकंदर से बनाएं फेस मास्क

चुकंदर से फेस मास्क बनाने के लिए दो से तीन चुकंदर को अच्छी तरह से घिसकर निचोड़ लें। इस चुकंदर के लाल रस को किसी बाउल में आइस वाटर में डालकर मिक्स करें। पानी में चुकंदर का जूस डालने से उसका गुलाबी रंग तेजी से ब्लूम करता है और स्किन पर बेहतर इफेक्ट देता है।

फिर किसी टिशू या टॉवेल को लेकर उसे चुकंदर वाले आइस वाटर में डुबोएं और अच्छी तरह से निचोड़ लें। अब इस फेस मास्क को चेहरे पर अच्छी तरह से फैलाकर रखें और 2-5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर फेस मास्क को हटा दें और चेहरे को पानी से साफ कर लें। दिनभर में दो से चार बार अगर ये फेस मास्क लगाती हैं तो चेहरे पर फ्रेशनेस आती है औ गुलाबी निखार नजर आता है।

धूप से होने वाले फीकेपन को कम करेगा

धूप से आने के बाद स्किन बर्न हो जाती है और कालापन दिखने लगता है तो धूप से आते ही चुकंदर के इस फेस मास्क को स्किन पर रखें। स्किन को ठंडक मिलेगी और इंफ्लेमेशन खत्म होगी।

चुकंदर लगाने से क्या होगा

स्टडी में प्रूव है कि चुकंदर में बीटालेन्स, पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवेनॉएड्स और एस्कॉर्बिक एसिड होता है। जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी होता है। जिससे स्किन पर होने वाली सूजन को कम होती है, साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम होने में मदद मिलती है। चेहरे पर सूजन और स्ट्रेस का असर कम होगा।

चुकंदर से बनाएं फेस पैक

चुकंदर के फायदे लेने है तो इसका फेस पैक भी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर के छोटे से टुकड़े को पीसकर बेसन में मिक्स करें और गुलाब जल के साथ पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को फेस पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से फेस को क्लीन कर लें। चुकंदर चेहरे पर पिंक ग्लो देने में मदद करेगा तो वहीं बेसन से डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN