Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्स बॉयफ्रेंड ने पहले मारा थप्पड़ फिर की ऐसी हैवानियत…इस एक्ट्रेस ने...

एक्स बॉयफ्रेंड ने पहले मारा थप्पड़ फिर की ऐसी हैवानियत…इस एक्ट्रेस ने सालों बाद बयां किया दर्द

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/nita_1791533480414_frOm_1791533486795_LZ6d_9f85f5ea-7fec-478a-a136-26e3bf925c5c_JyWM.jpg

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पास्ट को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके साथ कुछ ऐसा किया था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं।

आम लोग हो या सेलेब्स सबकी पर्सनल लाइफ में कभी-कभी उन्हें कुछ ऐसा झेलना पड़ता है जिसे वह कभी भूल नहीं पाते हैं। अब हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस का दर्द बयां करने चाहते हैं जिनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके साथ फिजिकल एब्यूज किया। इतना ही नहीं उनके पैर पर जलती सिगरेट लगा दी थी।

नीति ने बयां किया दर्द

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं नीति टेलर। नीति ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में एक्स बॉयफ्रेंड के फिजिकल एब्यूज को लेकर कहा, ‘जब मैं कैसी है यारियां कर रही थी तब मेरा बॉयफ्रेंड था। लेकिन मुझे ओवर पोजेसिवनेस पसंद नहीं थी। वह बोलता था कि ये कैसे कपड़े पहने हैं, सब देख रहे हैं तो मैंने कहा हम गाड़ी में हैं तो कौन देखेगा। कहता ड्राइवर भैया देखेंगे। कहता था कि ये क्या पहना है, ये क्यों क्लोज हो रही हो शो में।’

जब बॉयफ्रेंड ने मारा थप्पड़

नीति ने फिर कहा, ‘एक बार उसकी बर्थडे पार्टी थी और हम सब गए थे। मेरे को-एक्टर भी मेरे साथ थे। लेकिन वहां का माहौल अच्छा नहीं लगा। अब सब लड़कियों ने डिसाइड किया कि हम चलते हैं। मैं उनके साथ जा रही थी तो वो बोलता कि नहीं तुम नहीं जाओगी। मैंने कहा मैंने उन्हें बोल दिया कि चलते हैं तो वो नहीं माना। लेकिन फिर मैंने बोला चल उनके साथ जाने दे और मैं वापस आ जाऊंगी। लेकिन फिर तभी उसने जोरदार थप्पड़ मारा मुझे।’

पुलिस स्टेशन लेकर गया दोस्त

नीति ने आगे बताया, ‘अब मेरी दोस्तों ने बिल्डिंग के सीसीटीवी में ये देखा तो गार्ड ने उनसे कहा कि ये तो रोज का है। इसके बाद मेरी दोस्त मुझे वहां से लेकर गईं। अब मैं घर आई तो वहां किसी के चिल्लाने की आवाज आई और मैंने देखा कि वो वहां खड़े होकर जा रहा है। इस दौरान वो स्मोक कर रहा था और उसने उस सिग्रेट को मेरे ऊपर लगाकर जला दिया। उससे निशान बन गया था। मेरे फिर एक दोस्त ने मुझे कहा कि पुलिस स्टेशन चलते हैं। मैं लेकिन समझ ही नहीं पाई कि मुझे क्या करना है। मैं फिर वापस घर आ गई।’

नीति के लुक्स पर करते थे गंदा कमेंट

नीति ने फिर आगे कहा, ‘इसके बाद मैं रिलेशनशिप में आई तो वो कहता कि तू छोटी सी है, तू ऐसी है, तू वैसी है। उस इंसान ने मुझे बहुत परेशान किया। मैं उसके घर का सारा काम करती थी। कभी फ्रिज साफ करती, कभी उसका टीवी। वो बोलता था मेरी फोटो शेयर करो, मुझे टैग करो। मैंने उसे कितनी बार चीटिंग करते हुए पकड़ा है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN