Home rss business hindi एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के चेक करें 6 अक्टूबर के रेट

एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के चेक करें 6 अक्टूबर के रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG, Petrol Diesel, CNG Price: पेट्रोल-डीजल के रेट आखिरी बार मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये बढ़े थे
  • आइए देखें सीएनजी और एलपीजी के दाम में क्या कोई बदलाव हुआ है…

कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के आसपास मंडरा रहा है। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड में मामूली तेजी थी। यह 100.44 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 89.36 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के 6 अक्टूबर के रेट जारी कर दिया है। आज भी दोनों फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें आखिरी बार मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के रेट चार बार में 7.50-7.50 रुपये बढ़े थे। आइए देखें सीएनजी और एलपीजी के क्या कोई बदलाव हुआ है…

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। दूसरी ओर प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये, XP100 167.35 रुपये और XG 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है।

CNG के आज के रेट

उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 98.31 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। इसके बाद हापुड़ में 96.59 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 95.47 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 93.31 रुपये प्रति किलोग्राम है।

राजस्थान की बात करें तो अजमेर, पाली और राजसमंद में 96.33 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 92.32 रुपये, गुरुग्राम 92.01, रेवाड़ी 91.59 तथा करनाल 91.32 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत सबसे कम 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है।

LPG के रेट्स

आज न तो 19 किलो वाले कमर्शियल और न ह 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2810 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 2983 रुपये का हो गया है। सितंबर में 2916.50 रुपये का था। यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.5 रुपये है। मुंबई में कमर्शियल 2,701 रुपये से 63 रुपये महंगा होकर अब 2764 रुपये का हो गया है। घरेलू अभी 941.5 रुपये पर ही टिका है।

अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर 2831.50 रुपये और घरेलू सिलेंडर 949 रुपये पर स्थिर है। कन्याकुमारी में कमर्शियल सिलेंडर 3046 रुपये, जबकि घरेलू सिलेंडर का रेट पहले की तरह 1026 रुपये ही है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 19 किलो वाला सिलेंडर 3073.50 रुपये जबकि, 14.2 किलो वाला 1007.5 रुपये पर स्थिर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN