Home LIFESTYLE NEWS HINDI ऑयली स्किन वाले एक्ने से परेशान हैं तो लगाएं ये नीम की...

ऑयली स्किन वाले एक्ने से परेशान हैं तो लगाएं ये नीम की छाल से बना फेस पैक, चेहरा दिखेगा फ्रेश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑयली स्किन से परेशान हैं क्योंकि बार-बार दाने निकल जाते हैं और कई बार धोने के बाद भी चेहरे पर फ्रेशनेस नहीं दिखती, तो इस तरह की स्किन के लिए बड़े काम की है नीम की छाल, जिससे चेहरे पर चमक आती है और ऑयल भी कम होता है।

ऑयली स्किन वालों की समस्या काफी अलग है। वो जितनी भी बार चाहें चेहरे को क्लीन कर लें। ऑयल दोबारा से फेस पर निकल ही आता है। नतीजा पसीना और ऑयल मिलाकर चेहरे को डल दिखाता है। वहीं ऑयल के साथ धूल-मिट्टी अगर पड़ी तो एक्ने भी निकल आएंगे। अब अगर एक्ने निकले तो दाग-धब्बे भी बनने लगेंगे। इसलिए अपनी स्किन की देखभाल करें और बार-बार फेसवॉश करने की बजाय इस खास फेसवॉश को बनाकर रख लें। इसे चेहरे पर लगाने के बाद क्लीन करें और साथ में बर्फ रगड़ना ना भूलें।

नीम की छाल से बनाएं फेस वॉश

अगर आप किसी फेसवॉश से चेहरे को बार-बार क्लीन करते हैं तो इससे चेहरे का नेचुरल ऑयल निकल जाएगा। लेकिन समस्या वहीं रहेगी और स्किन पर दोबारा से ऑयल निकलने लगेगा। इसलिए ऐसे सिस्टम पर काम करें कि ऑयल प्रोडक्शन कम हो और स्किन शाइन करे। इस काम के लिए नीम की छाल से बना फेस वॉश बनाएं। इस फेसवॉश को बनाने के लिए 3 चीजों की जरूरत होगी।

नीम की छाल

गुलाबजल

ग्रीन टी

  • नीम की छाल आपको आसपास किसी ना किसी नीम के पेड़ से बड़े आसानी से मिल जाएगी। बस इस नीम की छाल का छोटा सा टुकड़ा भिगो लें।
  • फिर इसे इमामदस्ते में कूट लें। साथ ही ग्रीन टी को पीसकर मिला लें और इसमे गुलाबजल डालकर पेस्ट बना लें।
  • आप चाहें तो नीम की छाल को एक साथ पीसकर पाउडर बनाकर रख लें।
  • इफेक्टिव रिजल्ट के लिए नीम की छाल को नेचुरल तरीके से ही लें।
  • बाजार का नीम पाउडर हो सकता है कम इफेक्टिव लगे इसलिए नीम की छाल आसपास से पीसकर ही पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से अच्छी तरह से चेहरे को वॉश कर लें।

मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएं

अगर आपको एक्ने और ऑयल निकलने की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है और चेहरे पर फीकाप दिखता है तो मुल्तानी मिट्टी परफेक्ट साथी हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी में ऊपर तैयार किए गए पैक को डालें और फेस पैक को रेडी कर लें। इसे फेस पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें, फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। ये चेहरे के डर्ट को हटाकर एक्सेस ऑयल को प्रोड्यूस होने से रोकेगा जिससे एक्ने कम निकलेगा और चमक बनी रहेगी।

बर्फ रगड़ना ना भूलें

फैशन इंफ्लूएंसर नीरू ने बताया कि चेहरे पर नीम की छाल का फेस पैक लगाने के बाद बर्फ से जरूर रब करें। ऐसा करने से स्किन में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है और एक्ने जैसी समस्या कम होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN