Home LIFESTYLE NEWS HINDI नमकीन-बिस्किट छोड़िए! ₹50 से भी कम में आ जाएंगे ये 5 हेल्दी...

नमकीन-बिस्किट छोड़िए! ₹50 से भी कम में आ जाएंगे ये 5 हेल्दी स्नैक्स, FoodPharmer ने बताया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हमें अक्सर लगता है कि हेल्दी खाना तो महंगा होता है। खासकर जब हेल्दी स्नैक्स की बात हो तो कम बजट में कुछ खास ऑप्शन समझ ही नहीं आते। यहां हम FoodPharmer के बताए ऐसे 5 स्नैक ऑप्शन शेयर कर रहे हैं, जिनकी कीमत ₹50 से भी कम है।

स्नैक्स के नाम पर हम अक्सर अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं। खासकर शाम की चाय के साथ तो नमकीन, बिस्किट, चिप्स और दूसरी पैकेज्ड चीजें ही ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसे में जब बात हेल्दी खाने की आती भी है तो लोगों को ज्यादा ऑप्शन समझ ही नहीं आते। कई लोग तो ये भी कहते हैं कि हेल्दी स्नैक्स महंगे होते हैं, ऐसे में डेली इन्हें खाना बजट से बाहर हो सकता है। ये बात तो सच है कि हेल्दी स्नैक्स, मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्नैक्स से महंगे होते हैं। लेकिन ये बात सब पर लागू नहीं होती। फूड फॉर्मर (FoodPharmer) के नाम से मशहूर रेवंत हिमंतसिंगका ने ₹50 से कम में मिलने वाले कुछ हेल्दी स्नैक ऑप्शंस के बारे में बताया है, जिन्हें आप डेली खा सकते हैं। ये टेस्टी हैं, हेल्दी हैं और साथ ही बजट फ्रेंडली भी।

₹50 से कम में मिलने वाले हेल्दी स्नैक

हेल्दी स्नैक ऑप्शन 1- भुना चना (रोस्टेड चना)

कोई सस्ता और हेल्दी स्नैक ऑप्शन देख रहे हैं तो भुना चना बेस्ट है। इसके 30 ग्राम में आपको करीब 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर मिल जाता है, जिस वजह से पेट भी ज्यादा देर तक भरा हुआ रहता है। वेट लॉस करने का ट्राई कर रहे हैं तो भी ये एक अच्छा स्नैक ऑप्शन हो सकता है। हालांकि आपको पैकेट में मिलने वाले मसालेदार और फ्लेवर्ड चने खाने से बचना चाहिए।

हेल्दी स्नैक ऑप्शन 2- स्वीट कॉर्न

कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन करे तो स्वीट कॉर्न चाट बनाकर खाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। FoodPharmer बताते हैं कि मूवी थिएटर में अक्सर लोग स्वीट कॉर्न खाते हैं, लेकिन उसमें खूब सारा बटर और मसाला होता है। इसलिए हमेशा घर पर ही स्वीट कॉर्न चाट बनाकर खाएं, जिसमें ताजी सब्जियां और कम बटर, मसाला डालें। इसके अलावा आप सिंपल भुट्टा भी खा सकते हैं।

हेल्दी स्नैक ऑप्शन 3- स्प्राउट्स चाट

हेल्दी स्नैक्स की बात हो और स्प्राउट्स का नाम ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, खीर, हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू मिलाकर एक फिलिंग स्नैक बना सकते हैं। इससे पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

हेल्दी स्नैक ऑप्शन 4- मखाना

हेल्दी स्नैक के रूप में मखाना एक पॉपुलर चॉइस हैं। रेवंत कहते हैं कि मखाना चिप्स और भुजिया से कई गुना बेहतर है, लेकिन मार्केट में जो फ्लेवर्ड मखाना मिलते हैं, उनमें एक्स्ट्रा ऑयल हो सकता है। इसलिए हमेशा 100% मखाना वाले प्रोडक्ट्स ही चुनें और इन्हें कम तेल या घी में रोस्ट कर के खाएं।

हेल्दी स्नैक ऑप्शन 5- छोले की चाट बनाएं

छोले चाट एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक ऑप्शन है। लगभग 100 ग्राम छोले चाट में 8 ग्राम प्लांट प्रोटीन और 7 ग्राम के करीब फाइबर मिल जाता है। अगर आप चाहें तो उबले हुए छोले को एयर फ्राई कर के एक क्रंची स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN