Home मनोरंजन समाचार कंगना रनौत को चाहिए था पाकिस्तानी दूल्हा, कहा था- मैं चिकन भी...

कंगना रनौत को चाहिए था पाकिस्तानी दूल्हा, कहा था- मैं चिकन भी बना लेती हूं; वीडियो वायरल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/kangana_ranaut_1785823026233_1785823035237_20d87a08-65de-4dab-8127-747f2966d5b1.jpg

Kangana Ranaut Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग ये वीडियो देखने के बाद उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं।

कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को कट्टर हिंदू बताया था और आरएसएस-भाजपा (BJP-RSS) की विचारधारा से जुड़ने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना भी साधा था और कहा था कि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां पहले तो धर्म और राजनीति पर बिल्कुल न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन फिर मुस्लिम से शादी करने के बाद अचानक लेफ्टिस्ट बन जाती हैं। कंगना के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका एक पुराना इंटरव्यू निकालकर वायरल कर दिया।

कंगना रनौत का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

इंटरनेट पर सामने आए इस पुराने वीडियो में कंगना एक पत्रकार से मजाक-मजाक में अपने लिए पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात कह रही हैं। वीडियो की शुरुआत में पत्रकार, कंगना से कहती हैं, ‘चलो इस पर तो सहमति है। लड़का मैं ढूंढ रही हूं पाकिस्तान से। पाकिस्तान से कैसा लड़का ढूंढूं?’ इस पर कंगना कहती हैं, ‘मैंने बता दिया आपको कि 30-35 के बीच में हो और अगर मेरे बारे में न भी जानता हो तो भी दिक्कत नहीं है। मैं अपने पार्टनर के साथ बहुत ही नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं। अलग-अलग करी जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी…मैं पूरा इंडियन और मुगलई खाना बना लेती हूं।’

कंगना रनौत पर भड़के लोग

कंगना का ये वीडियो देखकर लोग भड़क गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कंगना ये भूल जाती हैं कि उनके पुराने इंटरव्यू हमेशा इंटरनेट पर मौजूद रहेंगे। जो इंसान आज दूसरों की इंटरकास्ट मैरिज पर उंगली उठा रहा है, वो खुद कभी पाकिस्तानी मुस्लिम से शादी के सपने देख रहा था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जो महिला सबको लिबरल-लेफ्टिस्ट की कैटेगरी में बांटती है, वही शादी के लिए एक मुस्लिम पाकिस्तानी पुरुष को ढूंढ रही थी?’

यहां देखिए वीडियो

कंगना ने सोनाक्षी के बारे में क्या कहा था?

कंगना ने सोनाक्षी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने अपने वीडियो में बस इतना कहा था, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत-सी ऐसी बेटियां-बहने हैं जो हिंदू हैं, लेकिन पॉलिटिक्स या धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वो बहुत ही न्यूट्रल हैं। लेकिन जैसे ही वो…चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए या दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है। वो इतने कट्टरपंथी और लेफ्टिस्ट बन जाती हैं…इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है।’ कंगना का बयान सुनकर लोगों ने ये अंदाजा लगाया कि वो सुनाक्षी सिन्हा पर निशाना साध रही हैं क्योंकि छात्र आंदोलन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN