Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/bunty_and_babli_1780549489048_1780549493406_9e8a7628-bb5b-4772-8816-fa1c37b0c754.jpgक्या आपने कभी इस गाने के बोल यानी ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ पर ध्यान दिया और क्या आपको इसका मतलब पता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ क्या है और क्यों इसे गाने में इस्तेमाल किया गया।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में रानी और अभिषेक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और गाने में ऐश्वर्या राय ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरी फिल्म में ही चार चांद लगा दिया। आज हम ऐश्वर्या के इसी गाने ‘कजरारे कजरारे’ के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस गाने को अक्सर आप सुनते होंगे, इस पर जमकर ठुमके भी लगाए होंगे। इस गाने के बिना शादी पार्टी मानों अधूरी है। लेकिन क्या आपने कभी इस गाने के बोल यानी ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ पर ध्यान दिया और क्या आपको इसका मतलब पता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ क्या है और क्यों इसे गाने में इस्तेमाल किया गया।
क्या है ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ का मतलब
‘कजरारे कजरारे’ गाने में दिल्ली की एक पुरानी कहानी को बड़ी ही खूबसूरती से बताया गया। इस कहानी को बताने के लिए कि ‘बल्लीमारान से दरीबे तलक’ (ये दोनों दिल्ली के अलग-अलग एरिया के नाम है, पुरानी दिल्ली के अंदर)। इन नामों को ऐसे अचानक से नहीं लिया गया, बल्कि ‘बल्लीमारान’ के गली कासिम में मिर्जा गालिब का घर था। मिर्जा गालिब को मिर्जा नौशा भी कह कर बुलाया जाता है। आज भी उनकी हवेली वहां मौजूद है। बस इसी को गुलजार ने बहुत ही खूबसूरती से मिर्जा गालिब से सजाया है।
बल्लीमारान के साथ क्यों जोड़ा गया दरीबा का नाम
गुलजार जी ने ये जो दो जगहों के नाम लिखे हैं, इसके पीछे उनका एक बेहद गहरा मतलब छुपा हुआ है। दरीबा चांदनी चौक का फेमस ज्वेलरी बाजार है। ऐसे में जब गुलजार ने लिखा ‘बल्लीमारान से ‘ तो इसका मतलब कि मैं तुम्हारे लिए सिर्फ मिर्जा गालिब की गलियों से शायरी नहीं, बल्कि दुनिया की तमाम दौलत भी ला दूंगा। ऐसे गहरे मतलब को यकीनन गुलजार ही समझ सकते थे।
‘बंटी और बबली’ के बारे में
‘बंटी और बबली’ फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम कॉमेडी मूवी थी, जिसका निर्देशन शाद अली ने किया है। इसका लेखन आदित्य चोपड़ा और जयदीप साहनी ने किया है। मूवी में अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। वर्ल्डवाइड ‘बंटी और बबली’ ने लगभग 62 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के सीक्वल ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ ने अभिनय किया था। ये मूवी साल 2021 में आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड करीब 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





