Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/shilpa_shinde_04_06_1780553859368_1780553867290_5b42e490-71bd-436d-9093-2e852154537b.png

शिल्पा शिंदे अपने एक पुराने बोले गए झूठ को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अब इन ट्रोल्स को शिल्पा शिंदे ने जवाब दिया है। 

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंद ने 10 साल पहले भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। भाभी जी घर पर हैं शो को छोड़ने से पहले शिल्पा ने आरोप लगाया था। हालांकि, 10 साल बाद शिल्पा ने बताया कि उन्होंने जो प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था वो झूठा था। अब इस कनफेशन के बाद शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग शिल्पा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। शिल्पा ने अब इन सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

शिल्पा बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता है

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने कहा कि उन्हें पता था कि इस तरह का रिएक्श आएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उस वक्त भी कोई सपोर्ट नहीं मिला था। और वो इस वक्त भी किसी के सपोर्ट की उम्मीद नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोल रहे हैं।

शिल्पा के खिलाफ चला पीआर?

शिल्पा शिंदे ने अपने वीडियो में कहा कि वो कभी कमेंट पढ़ती नहीं हैं क्योंकि उन्हें पता है उनके फैंस क्या लिखेंगे। फिर उन्होंने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट पर भी कमेंट आ रहे हैं। शिल्पा ने कहा, “ये जो पीआर चल रहा है, उसके बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं। मुझे उन लोगों को यही कहना है कि जो बोओगे, वही काटोगे। तो जो ये बिना स्थिति को समझे आप जो लिखते जा रहे हो…हे भगवान, आपको जो मेरी इतनी चिंता है…कि ये ऐसी लड़की है इसलिए इसकी अबतक शादी नहीं हुई है। आपको कितनी चिंता है मेरी, क्यों है? अपनी चिंता करो आप लोग।”

शिल्पा ने कहा, “एक सच बोलने वाले इंसान को झूठ बोल रहे हो आप। बिल्कुल मुझे पता था ये तो आना ही था क्योंकि दुनिया किसी अच्छी चीज की प्रशंसा करती ही नहीं है। खासकर आप जैसे लोग, जो कमेंट्स कर रहे हो।”

शिल्पा बोलीं- आज या कल ये सच बताना ही था

शिल्पा ने कहा कि उन्हें ये कनफेशन करने की जरूरत नहीं थी।10 साल भी मैं शो कर चुकी थी, कर रही थी। मैं तब भी बोल सकती थी। शिल्पा ने कहा, “घंटा मुझे आप लोगों की नजरों में उठना ही नहीं है। मैं अपनी नजरों में उठी हूं क्योंकि वो झूठ, झूठ था। किसी ने कहा नहीं मुझे कि बोलो, लेकिन मैं खुद उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। वो आज या कल मुझे बोलना ही था।”

बिग बॉस से जुड़ा सुनाया एक किस्सा

शिल्पा एक प्वाइंट पर वीडियो में इमोशनल भी हो गईं। उन्होंने कहा, “जो मेरे साथ हुआ, वो आपको नहीं पता है। भगवान न करे आप या आपके घरवालों के साथ ऐसा हो। क्योंकि वो जो वक्त था वो मुझे पता है, मैंने पैसों के लिए ऐसा नहीं किया है। मैं शो छोड़ चुकी थी। बिग बॉस के बाद भी मुझे एक इंसान मिला था जिसने मुझे कहा था कि मेरे पिता ने सुसाइड कर लिया था क्योंकि उन्हें उनके काम की जगह पर उन्हें बहुत बुरा बोला, जो उन्होंने नहीं किया था। और मैं भी सुसाइड नोट लिख रहा था जब मुझे बिग बॉस से आपका वीडियो मिला। मैं आज जिंदा हूं तो आपकी वजह से हूं।”

शिल्पा को आते थे सुसाइड के ख्याल

शिल्पा ने आगे कहा, मैं उस वक्त किस स्थिति से गुजर रही थी ये मुझे पता है और उस इंसान को पता है जिसपर मैंने आरोप लगाया। सॉरी बहुत छोटा शब्द है उनके लिए, लेकिन उस वक्त की स्थिति में मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। मैं खुद उस वक्त उस स्थिति में थी कि सुसाइड कर लूं, लेकिन वही लोग इसके बाद भीा हंसते और ध्यान नहीं देते।”

शिल्पा ने कहा जब आप कुछ गलत नहीं करते हो, तो आपको किसी चीज का डर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से भी सपोर्ट की उम्मीद नहीं थो, तो उन्हें फर्क भी नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बोल रहे हैं। शिल्पा ने अपने वीडियो के आखिर में मिडिल फिंगर भी दिखाई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN