Home - कन्फर्म! OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा, प्रो इमेजिंग मोड के साथ...

कन्फर्म! OnePlus 16 में मिलेगा 200MP कैमरा, प्रो इमेजिंग मोड के साथ आएगा फोन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 में 200MP का बड़ा मेन कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन में Master Mode, High-Pixel Mode और 65:24 Widescreen Mode जैसे नए इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे।

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर कैमरा से जुड़ी बड़ी जानकारी कन्फर्म कर दी है। फोन में बैक पैनल पर 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जबकि इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। कंपनी ने कैमरा हार्डवेयर के साथ नए इमेजिंग मोड्स की भी जानकारी दी है। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

200MP का बड़ा मेन कैमरा

सामने आया है कि OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें 1/1.4 इंच का बड़ा सेंसर और f/1.6 अपर्चर दिया गया है। बड़ा सेंसर और चौड़ा अपर्चर कम रोशनी में ज्यादा लाइट कैप्चर करने में मदद कर सकता है। यह OnePlus 15 के 50MP मेन कैमरे की तुलना में हार्डवेयर के लेवल पर बड़ा बदलाव है।

प्राइमरी सेटअप में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा। यह 3x ऑप्टिकल जूम और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलेगा।

नए प्रो इमेजिंग मोड्स भी मिलेंगे

OnePlus 16 में कंपनी तीन नए इमेजिंग मोड्स दे रही है। इसमें Master Mode शामिल है, जिसे ज्यादा फिल्म जैसा और नैचुरल लाइटिंग इफेक्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। High-Pixel Mode का फोकस ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी पर रहेगा।

इसके अलावा 65:24 Widescreen Mode भी मिलेगा। यह बेहद वाइड फ्रेम में फोटो लेने की सुविधा देगा, जिससे तस्वीरों को सिनेमैटिक लुक दिया जा सकता है। OnePlus 16 में कंपनी की नई जेनरेशन का LUMO इमेजिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। साथ ही डिवाइस में कई AI फीचर्स मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ बेहतर फोटोग्राफी और एडिटिंग सपोर्ट ऑफर कर सकते हैं।

कैमरे के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन

कैमरा के अलावा OnePlus 16 में हाई-एंड हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है। फोन को Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले ही 165Hz सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट की जानकारी दे चुकी है। फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

बता दें, OnePlus 16 को चीन में अक्टूबर में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, भारत समेत दूसरे मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी की तरफ से जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को ग्लोबल लॉन्च और कीमत की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN