Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart Big Billion Days Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेल में लगभग सभी ब्रांड्स के फोन सस्ते मिलेंगे। सेल में वीवो अपने पॉपुलर Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G के नए वेरिएंट भी ला रही है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
5G फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। 9 अक्टूबर से सभी के लिए Flipkart Big Billion Days Sale शुरू हो रही है। सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के फोन डिस्काउंट रेट पर मिलेंगे। प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से डील्स का एक्सेस मिल जाएगा। सेल शुरू होने से पहले, ऑफर पेज से पता चला है कि Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G नए मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
Flipkart Sale में वीवो Vivo T5 Lite 5G और Vivo T5 Pro 5G के नए मेमोरी वेरिएंट ला रही है।
इतनी है Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के मौजूदा वेरिएंट
Vivo T5 Lite 5G को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 19,999 रुपये , 21,999 रुपये और 24,999 रुपये थी। Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 33,999 रुपये और 39,999 रुपये थी।
अब Vivo T5 Lite 5G को नए 4GB+64GB मेमोरी ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6GB+128GB का वेरिएंट मिलेगा। ये दोनों डिवाइस के लिए पहले से मौजूद मेमोरी ऑप्शन में शामिल हो जाएंगे।

नए वेरिएंट की कीमत कितनी होगी, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, प्रोडक्ट पेज पर वर्तमान में Vivo T5 Lite 5G का 4GB+64GB वेरिएंट 30,999 रुपये में और Vivo T5 Pro 5G का 6GB+128GB वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्टेड है, जो प्लेसहोल्डर कीमतें लग रही हैं, क्योंकि अधिक रैम और स्टोरेज वाले मौजूदा वेरिएंट की कीमत कम है। इसलिए वास्तविक कीमतें अलग होने की उम्मीद है।
इनकी उपलब्धता की बात करें तो, दोनों नए वेरिएंट 8 अक्टूबर 2026 को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जो Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल से एक दिन पहले है।
चलिए एक नजर डालते हैं Vivo T5 Lite 5G की खासियत पर
Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74-इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन स्टील जैसी मजबूत बॉडी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को ‘ट्रिपल एंटी-ड्रॉप SGS सर्टिफिकेशन’ मिला है, क्योंकि यह तीन कड़े ड्रॉप टेस्ट – हाई एल्टीट्यूड ड्रॉप टेस्ट, मल्टी ड्रॉप टेस्ट और मल्टी-एंगल ड्रॉप टेस्ट – में पास हुआ है। साथ ही, शॉक रेजिस्टेंस और ड्रॉप टेस्ट से गुजरने के बाद, यह ‘मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स’ और ‘SGS फाइव-स्टार ओवरऑल यूनिट ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन’ के स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है। यह फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ भी आता है।
तेजतर्रार प्रोसेसर और हैवी रैम
यह फोन तेजतर्रार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है, जिसमें रैम बढ़कर 12GB हो जाती है। यह OriginOS 6 के साथ Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में AI क्रिएशन, वीवो डॉकमास्टर, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI कैप्शन्स और AI स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसे कई AI फीचर्स हैं।
कैमरा और बैटरी भी जबर्दस्त
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का सोनी IMX852 प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें सामने की तरफ 5 मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन 6500mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
आप Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




