Home - कम कीमत में Ai+ ला रहा 7000mAh बैटरी, 8GB RAM, Dimensity 7100...

कम कीमत में Ai+ ला रहा 7000mAh बैटरी, 8GB RAM, Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला रंग बदलने वाला फोन, Genz को आएगा पसंद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ai+ Nova 2 Power भारत में जल्द लॉन्च होगा। फोन में 7,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 8GB तक RAM मिलेगी। आइए लॉन्च से पहले आपको बताते हैं फोन के फीचर्स की डिटेल्स।

Ai+ एक बार फिर अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही भारत में Ai+ Nova 2 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर Flipkart पर एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी टीज की है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है।फोन में सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर भी दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 33W फास्ट चार्जिंग, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे। फोन को पांच अलग-अलग रंगों में पेश किया जाएगा, जिससे यूजर्स के पास डिजाइन के मामले में भी ज्यादा ऑप्शन होंगे।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Ai+ Nova 2 Power

Ai+ ने अभी तक Nova 2 Power की सटीक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव होना साफ संकेत देता है कि फोन की भारत में एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई प्रमुख फीचर्स सामने आ चुके हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी कीमत, लॉन्च डेट और सेल से जुड़ी बाकी जानकारी जारी कर सकती है।

Ai+ Nova 2 Power की खासियतें

Ai+ Nova 2 Power की सबसे खास बात इसकी 7000mAh Lithium Polymer बैटरी होगी। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यही कारण है कि कंपनी ने फोन के नाम में भी “Power” का इस्तेमाल किया है। बैटरी के बाद फोन की दूसरी बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। Ai+ Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 SoC दिया जाएगा। यह फोन के परफॉर्मेंस हिस्से को संभालेगा।

Flipkart माइक्रोसाइट से पता चला है कि Ai+ Nova 2 Power को दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। पहला वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलेगा। दोनों मॉडल में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। हालांकि माइक्रोसाइट पर फिलहाल दूसरे स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी सामने नहीं आई है।

Ai+ Nova 2 Power कंपनी के nxtQ OS पर चलेगा। यानी फोन में कंपनी का अपना सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। अभी कंपनी ने इस फोन के सॉफ्टवेयर फीचर्स की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है। नए फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम का एक्सपीरियंस कितना स्मूथ होगा और कंपनी कितने समय तक सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट देगी, इसकी जानकारी लॉन्च के समय ज्यादा साफ हो सकती है।

पांच रंगों में मिलेगा फोन

Ai+ Nova 2 Power को कंपनी पांच रंगों में पेश करेगी। इनमें Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green शामिल हैं।रंगों की यह रेंज अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर दी गई है। जहां Midnight Black और Deep Purple जैसे विकल्प थोड़ा क्लासिक लुक देते हैं, वहीं Blue Fusion और Ocean Green ज्यादा अलग और स्टाइलिश नजर आते हैं।

फोन के पीछे उठी हुई और गोल किनारों वाली कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दी गई है। इसमें दो गोल कैमरा रिंग और एक LED फ्लैश नजर आता है। बैक पैनल पर Ai+ की ब्रांडिंग दी गई है और पावर बटन को लाल रंग का एक्सेंट मिला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN