Home rss business hindi Stock Market Live: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स और...

Stock Market Live: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Live Updates 9 September 2026: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 75,970.28 पर खुला था। कुछ देर के बाद सेंसेक्स 336 अंक तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी 0.34 प्रतिशत या फिर 80.80 अंक की गिरावट के साथ 23698.70 के साथ खुला है। वहीं, निफ्टी आज 23743.10 अंक पर खुला है।

टीसीएस, एचसीएल, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एनटीपीसी, भारतीएयरटेल, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिली है।

कल शेयर बाजार में गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 383 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 119 अंक नीचे आया। कच्चे तेल के दाम में तेजी, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 76,132.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 544.91 अंक की गिरावट के साथ 75,970.52 अंक पर आ गया था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 नुकसान में रहे जबकि सात में तेजी रही।

इसी तरह, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक जैसे शेयरों में गिरावट से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 3.81 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा (1.96 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.85 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (1.57 प्रतिशत), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.41 प्रतिशत) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (1.28 प्रतिशत) प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहींं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN