Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/KARAN_JOHAR_28_05_1779990133607_1779990139484_d705c109-d955-4921-a5cc-b8019ffa0ee7.pngकरण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स, जिन्हें वो फॉलो करते थे, उन्हें अनफॉलो कर दिया है। रेडिट पर लोग करण जौहर के इस एक्शन पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया है। हाल ही में वो उनकी फिल्म चांद मेरा दिल भी रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस बीच आज यानी गुरुवार को खबर आई कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, फराह खान समेत बॉलीवुड के लगभग हर स्टार को अनफॉलो कर दिया है। करण बॉलीवुड एक्टर्स में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। करण ने ऐसा क्यों किया अभी इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम से शाहरुख समेत तमाम सेलेब्स को किया अनफॉलो
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से शाहरुख खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समते लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्हें वो फॉलो करते थे, सबको अनफॉलो कर दिया है। करण जौहर इस वक्त बॉलीवुड में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
केवल 74 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं करण जौहर
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात 8 बजकर 41 मिनट तक करण जौहर इंस्टाग्राम पर 78 लोगों को फॉलो कर रहे थे। अब खबर लिखे जाने वक्त करण जौहरा की फॉलोइंग लिस्ट 78 से घटकर 74 हो गई है। करण जौहर ने ऐसा क्यों किया है इसकी कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।
रेडिट पर करण जौहर को लोगों ने किया ट्रोल
रेडिट पर भी करण जौहर के इस एक्शन की चर्चा हो रही है। BollyBlindsNGossip पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया कि करण जौहर ने शाहरुख खान और उनके परिवार समेत कटरीना, दीपिका, विकी, आलिया, अनीत समेत बॉलीवुड के लगभग हर सेलिब्रिटी को अनफॉलो कर दिया है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया- करण जौहर का एक और अटेंशन अपनी ओर खींचने का तरीका। क्योंकि चांद मेरा दिल डिजास्टर हो गई है।
क्या बोल रहे रेडिट यूजर्स?
रेडिट यूजर्स ने करण जौहर को उनके इस एक्शन के लिए उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- करण जौहर बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये सब लोग करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में नहीं पहुंचे? एक ने लिखा- शायद बर्थ डे पर मिले गिफ्ट पसंद नहीं आए हों। एक ने लिखा- करण ने उन लोगों को अनफॉलो कर दिया है जो उनके करीबी हैं, वो केवल उन लोगों को फॉलो कर रहे हैं जिनसे उनका फॉर्मल रिश्ता है। एक ने कहा- कल ही तो पार्टी कर रहा था सबके साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







