Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/hum_tum_28_05_1779979318541_1779979322399_97334d33-eb49-4616-906a-5d57e7c953bb.pngसाल 2004 में आई हम तुम में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था, लेकिन सेट पर दोनों की आपस में नहीं बनती थी।फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने दोनों के किसिंग सीन को हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस बताया है।
साल 2004 में आई हम तुम तो आपको याद ही होगी? उस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में की जाती है। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। पर अगर ऑफ स्क्रीन की बात करें तो रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की उस वक्त आपस में नहीं बनती थी। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने ‘सांसों को सांसों में’ में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के बीच जो किस दिखाई गई है, उसके लिए रानी मुखर्जी तैयार नहीं थीं। कुणाल ने उस किस को हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस बताया।
हम तुम के वक्त सैफ और कुणाल एक दूसरे को नहीं करते थे पसंद
एनडीटीवी से खास बातचती में कुणाल कोहली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के बीच बिल्कुल भी दोस्ती नहीं थी। उन्होंने कहा, “ऑफ स्क्रीन वो दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। फिल्म के पहले हाफ के शूट के दौरान ऐसा लगता था जैसे सेट पर टीम रानी और मैं, और दूसरी तरफ सैफ अकेले। सैफ और मैं एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। रानी और सैफ भी एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। फिर एम्स्टरडैम के शेड्यूल के दौरान मैंने सैफ से बात की। मैंने कहा, सुनो, ये फिल्म बहुत जरूरी है। अगर ये काम नहीं करती है, तो आप कभी भी सोलो हीरो के तौर पर देखे नहीं जाओगे। आप कल हो न हो के जैसे शाहरुख के साथ सेकेंड लीड में ही नजर आओगे।” डायरेक्टर ने कहा कि इस चेतावनी के बाद सेट पर सब एक दूसरे के साथ अच्छे से काम करने लगे थे।
किसिंग सीन नहीं करना चाहते थीं रानी मुखर्जी
इसी बातचीत के दौरान हम तुम डायरेक्टर ने बताया कि सांसों को सांसों में गाने की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी ने सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन देने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया, “हम पूरी रात शूट कर रहे थे। पहले उन्होंने कहा कि वो किस नहीं करेंगी। आखिरकार वो किस के लिए मान गईं। उन्होंने कहा कि वो एक टेक दे देंगी। अगर आप उस सीन को देखेंगे तो पाएंगे कि वो हंस रही हैं; वो एक तरफ अपना चेहरा घुमाए हुए हैं और हिल रही हैं क्योंकि वो उस वक्त हंस रही थीं। जब मैंने वो एडिट में देखा, तो मैंने सोचा वो हंस रही हैं। तो हां, ये हिंदी सिनेमा की सबसे खराब किस है।”
सैफ अली ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
हम तुम की बात करें तो ये उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल, रति अग्निहोत्री और किरण खेर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
फिल्म हम तुम के बारे में सवाल
✦किस ओटीटी पर देख सकते हैं हम तुम?−
इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
✦हम तुम हिट हुई थी या फ्लॉप?+
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







