Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवाचौथ तक ग्लो करेगा चेहरा! फेशियल जैसा निखार देगी 4 चीजों से...

करवाचौथ तक ग्लो करेगा चेहरा! फेशियल जैसा निखार देगी 4 चीजों से बनी ये फेसपैक

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ तक घर बैठे ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो सिर्फ 4 चीजों से बनी ये फेसपैक लगा सकती हैं। ये इंस्टेंट ग्लो देने का काम करती है। अगर आप पार्लर जा कर महंगे फेशियल नहीं कराना चाहती हैं, तो ये DIY होम रेमेडी आपके लिए बेस्ट रहेगी।

करवाचौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि इस स्पेशल दिन उसका चेहरा खिला-खिला और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप पार्लर में जा कर महंगे-महंगे फेशियल ही कराएं। घर की कुछ सिंपल रेमेडीज अपनाकर भी फेस पर निखार आ सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से आपकी स्किन काफी डल नजर आ रही है, चेहरे की चमक बिल्कुल गायब है तो करवाचौथ आने तक हफ्ते में दो-तीन बार ये DIY फेशियल कर सकते हैं। ये स्किन को इंस्टेंट फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने में मदद करता है। बेस्ट बात है कि इसके लिए सभी चीजें आपकी रसोई में मौजूद हैं। तो अगर आप भी करवाचौथ तक ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो ये नुस्खा आज से शुरू कर सकती हैं।

इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं ये फेसपैक

करवाचौथ हो या आने वाले त्योहार, अगर आपकी स्किन डल और बेजान नजर आ रही है तो ये फेसपैक बनाकर लगाना शुरू कर दें। इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में डेढ़ चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, टमाटर का पल्प और एक चम्मच के करीब ठंडी दही मिलाकर एक पैक तैयार कर लेना है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो टमाटर को स्किप भी कर सकती हैं।

कैसे और कब लगानी है ये फेसपैक?

इस फेसपैक को अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। किसी तरह का मेकअप या स्किनकेयर फेस पर लगा हुआ नहीं रहता चाहिए। अब इस पैक की पतली सी लेयर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद टमाटर की एक स्लाइस ले कर चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर सादे पानी से फेसपैक रिमूव कर लें। फेसपैक हटाने के बाद चेहरे पर कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

हफ्ते में कितनी बात इस्तेमाल कर सकते हैं?

ये फेसपैक पूरी तरह नेचुरल है इसलिए हफ्ते में आप इसे दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। कहीं जा रही हैं और इंस्टेंट निखार चाहिए तो भी ये फेसपैक काफी इफेक्टिव है। हालांकि अगर इसके इस्तेमाल से चेहरे पर रेडनेस, खुजली या इरीटेशन हो रही हो, तो इसे लगाना बंद कर दें।

किन लोगों को बरतनी है सावधानी?

हल्दी, टमाटर और दही जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स भी कई बार स्किन में रिएक्शन कर सकते हैं। खासकर अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है, तो बिना पैच टेस्ट के इसे पूरे फेस पर लगाने से बचें। इस्तेमाल के बाद अगर चेहरे पर रेडनेस, एलर्जी, छोटे दाने या किसी भी तरह जलन हो रही है तो बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करें।
  • त्योहार की तैयारियों के बीच नींद के साथ समझौता ना करें।
  • अपने स्किन टाइप के हिसाब से एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें।
  • स्किन के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें। खासकर सेंसिटिव स्किन है तो पैच टेस्ट करने के बाद ही कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

(Credit- @myhomeremedy)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN