Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ पर मेहंगे फेशियल छोड़िए, चेहरे पर चमक के लिए लगाएं...

करवा चौथ पर मेहंगे फेशियल छोड़िए, चेहरे पर चमक के लिए लगाएं गोल्डन ग्लो फेस पैक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ पर स्किन को निखारने के लिए क्या आप भी महंगे फेशियल करवाती हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें, क्योंकि कम दाम में घर के बने फेस पैक से आप गोल्डन ग्लो पा सकती हैं। यहां जानिए कैसे बनाएं ये दमदार फेस पैक-

स्किन को साफ रखने और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं महंगे फेशियल या फिर क्लीनअप करवाती हैं। ये ब्यूटी ट्रीटमेंट स्किन को डीप क्लीन करते हैं और चेहरे की खोई चमक को वापिस लाने का काम करते हैं। लेकिन इन दिनों एक अच्छा क्लीनअप 1500 से 2000 तक का होता है और वहीं फेशियल 4000 तक। स्किन के लिए इतने रुपये खर्च करना कुछ महिलाओं को व्यर्थ लगता है तो वहीं कुछ की जेब हर महीने इतने महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने की इजाजत भी नहीं देती। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप देसी नुस्खे ट्राई करें। ये कम दाम में तैयार हो जाते हैं और रिजल्ट भी महंगे फेशियल जैसा देते हैं। करवाचौथ आने वाला है और इसके आने से पहले अगर आप स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो यहां बताए गोल्डन ग्लो फेस पैक को ट्राई करें।

गोल्डन ग्लो फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए

-केसर के 5–6 रेशे

-एक चुटकी हल्दी

-ठंडा दूध

कैसे बनाएं गोल्डन ग्लो फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए केसर के कुछ रेशों को अच्छी तरह से कुचल दें। फिर कुचली केसर के साथ हल्दी मिलाएं। अब चम्मच से मिक्स मिलाते हुए इसमें दूध डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और एक पैक तैयार करें। ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं बनेगा।

कैसे इस्तेमाल करें

  • इस पैक को इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पैड को इस मिक्स में भिगोएं।
  • अब पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से इसे रगड़ें।
  • बेहतर असर के लिए पैड को चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें।
  • फिर जब ये फेस पैक सूख जाए तो सादे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि इसे धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें।

पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे

1) केसर- केसर त्वचा को चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है। ये स्किन से पिगमेंटेशन को साफ करने में फायदेमंद होता है। केसर में ऐसे यौगिक होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

2) हल्दी- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत ठईक करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर इसका असर व्यक्ति के अनुसार अलग हो सकता है। स्किन पर निखार लाने के लिए इसका इस्तेमाल कई तरह के घरेलू नुस्खों में किया जाता है। ये स्किन को शांत करने और निखार लाने के लिए बेस्ट है।

3) दूध-दूध त्वचा को कुछ समय के लिए मुलायम महसूस करा सकती है। इसमें लैक्टिक एसिड की थोड़ी मात्रा होती है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करके मैल और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। ये हल्के एक्सफोलिएशन और सॉफ्टनेस पाने के लिए अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए हमेशा किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN