Home LIFESTYLE NEWS HINDI HEPA फिल्टर या नॉर्मल फिल्टर, एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले जानें कौन-सा...

HEPA फिल्टर या नॉर्मल फिल्टर, एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले जानें कौन-सा है बेहतर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HEPA फिल्टर और नॉर्मल फिल्टर में क्या अंतर है? जानें कौन-सा एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहिए और  किन बातों का ध्यान रखें?

दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण घर के अंदर की हवा भी दूषित हो जाती है। दीवाली में जलने वाले पटाखों के धुएं के कारण भी हवा में जहर घुल जाता है और ऐसे में लोग बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकल सकते। घर के अंदर भी सांस लेना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग एयर प्यूरीफायर लगवा लेते हैं। एयर प्यूरीफायर से घर के अंदर की हवा को साफ करने में मदद मिलती है। अगर आप इस साल एयर प्यूरीफायर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान लीजिए कि उसमें HEPA फिल्टर और नॉर्मल फिल्टर में क्या अंतर होता है। कई लोग इसे लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं और फिर उन्हें समझ नहीं आता कि कौन सा एयर प्यूरीफायर लेना सही रहेगा।

क्या होता है HEPA फिल्टर?

HEPA का पूरा नाम High Efficiency Particulate Air है। यह एक खास तरह का एयर फिल्टर होता है, जिसे हवा में मौजूद बहुत छोटे कणों को पकड़ने के लिए बनाया जाता है। सही क्वालिटी वाला HEPA फिल्टर 0.3 माइक्रोन आकार के कम से कम 99.97% कणों को फिल्टर कर हवा को साफ कर सकता है। हवा में मौजूद धूल, मोल्ड स्पोर्स और कई तरह की गंदगी को साफ कर सकता है।

नॉर्मल फिल्टर क्या होता है?

नॉर्मल फिल्टर आमतौर पर एयर प्यूरीफायर में लगे साधारण या बेसिक फिल्टर को कहा जाता है। इनकी क्षमता इस्तेमाल की गई सामग्री और डिजाइन पर निर्भर करती है। ये प्री-फिल्टर बड़े धूल के कण, बाल और पालतू जानवरों के रोएं रोक सकता है। वहीं, कुछ दूसरे फिल्टर छोटे कणों को भी पकड़ सकते हैं। लेकिन हर नॉर्मल फिल्टर HEPA फिल्टर जितना अच्छा नहीं होता।

HEPA फिल्टर और नॉर्मल फिल्टर में क्या अंतर है?

  • HEPA फिल्टर की सबसे बड़ी खासियत इसकी फिल्ट्रेशन क्वालिटी है। यह हवा में मौजूद बहुत छोटे कणों को भी पकड़ सकता है। इसके मुकाबले सामान्य फिल्टर की क्षमता उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
  • HEPA फिल्टर PM2.5 जैसे बारीक कणों को कम करने में मदद करता है। वहीं, सामान्य प्री-फिल्टर मुख्य रूप से बड़े धूल कणों और बालों को रोकने के लिए सही होता है। हालांकि, सभी नॉन-HEPA फिल्टर एक जैसे नहीं होते।
  • HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर की कीमत ज्यादा हो सकती है। इनके रिप्लेसमेंट फिल्टर भी महंगे पड़ते हैं। सामान्य फिल्टर वाले कुछ मॉडल कम कीमत में मिलते हैं, लेकिन खरीदने से पहले उनकी फिल्ट्रेशन क्षमता को पहले जांचना जरूरी है।
  • दोनों तरह के फिल्टर की समय-समय पर सफाई या बदलाव की जरूरत हो सकती है। HEPA फिल्टर को आमतौर पर 1 साल में बदलना चाहिए। HEPA फिल्टर को धोया नहीं जा सकता।
  • HEPA फिल्टर घर, बेडरूम या ऑफिस में बारीक कणों को कम करने के लिए अच्छा होता है। सामान्य फिल्टर बड़े धूल कणों को ही रोक सकता है।

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

– अपने कमरे के आकार के अनुसार एयर प्यूरीफायर चुनें।

– HEPA फिल्टर की दक्षता और CADR रेटिंग चेक करें।

– रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत और उपलब्धता पहले पता करें।

– जरूरत के हिसाब से एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर वाला मॉडल चुनें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN