Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार करीना कपूर की दायरा या सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन? फैंस को...

करीना कपूर की दायरा या सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन? फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/vvan_ddayra_16_09_1789582282004_rl0T_1789582286071_oIGU_014107d0-aaee-45a6-9a9a-5222d0486a0b_ydli.png

IMDb Most Anticipated: करीना कपूर की दायरा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में से फैंस को किस फिल्म से ज्यादा इंतजार है आइए जानते हैं। 

सितंबर का महीना शानदार रहने वाला है। इस महीने करीना कपूर की दायरा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट रिलीज होने वाली है। इन दोनों ही फिल्मों की फैंस के बीच चर्चा तेज है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है।

दायरा या द वन? किसने मारी बाजी

आईएमडीबी ने मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन से ज्यादा फैंस को करीना कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा का ज्यादा इंतजार है। आईएमडीबी की ये लिस्ट इन फिल्मों के टाइटल पेज पर आनेवाले रियल टाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। इस लिस्ट में करीना कपूर की फिल्म नंबर 2 पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर सिद्धार्थ की द वन है।

दायरा

रिलीज डेट: 18 सितंबर

फिल्म के बारे में: करीना कपूर के साथ इस फिल्म में पृथ्विराज सुकुमारन नजर आएंगे। दायरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी पुलिस एनकाउंटर और फिर उसकी सच्चाई के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में करीना कपूर SIT हेड अजोनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, पृथ्विराज सुकुमारन सीनियर पुलिस पृथ्वीराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। पृथ्वीराज और अजोनी, दोनों के काम करने का तरीका एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। फिल्म में दोनों के किरदारों के बीच विरोधाभास दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म को राजी, छपाक, तलवार और सैम बहादुर जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाली मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म के बारे में: द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। द वन का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। द वन एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने गांव न जाने का बहना ढूंढता रहता है, लेकिन फिर वो अपने भाई के कहने पर अपने गांव पहुंचता है। गांव जाने के बाद वो शख्स वन देवी मंदिर के बारे में कहानियां सुनता है, लेकिन वो उन कहानियों पर विश्वास नहीं करता है और इन लोक कथाओं को चुनौती देता है। फिल्म में तमन्ना भाटिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लव इन्ट्रेस्ट का रोल निभाया है।

फिल्म से ज्यादा गाने की चर्चा

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का तो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से भी ज्यादा चर्चा इस फिल्म के गाने छठी मैया की है। ये पहली बार है जब मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में बिहार के महापर्व छठ पर गाना फिल्माया गया है। इस गाने को तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है और गाने में तमन्ना भाटिया लाल साड़ी, चूड़ियां और नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाकर काफी खूबसूरत नजर आई हैं।

फिल्म का गाना रिलीज होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मेकर्स की तारीफ की थी। फिल्म में छठी मैया के गाने ने लोगों का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सिर्फ इस एक गाने की वजह से फिल्म यूपी-बिहार में बड़ी हिट साबित होगी। द वन: फोर्स ऑफ द जंगल को अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट की है।

द वन की कास्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा द वन में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी, श्वेता त्रिपाठी और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। अनूप सोनी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बड़े भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN