Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने हिलाया ‘मिर्जापुर’ का सिंहासन, डर से कांपी...

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने हिलाया ‘मिर्जापुर’ का सिंहासन, डर से कांपी अक्षय कुमार की ‘हैवान’, जानें ‘इरुमुडी’ का हाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/Friday_box_office_report_news_1789605638133_xhJR_1789605647142_3pr2_e410c2b0-c621-4efe-a97a-85885f9f55fa_rOh7.jpg

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’ , ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा।

Wednesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं। ये फिल्में कमाई को लेकर आपस में टकरा रही हैं। इनके बीच एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी नजर आ रहीं, वहीं, कुछ लो बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहीं और जमकर कमाई कर रहीं। इसी बीच अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ रिलीज हो गई है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ‘हैवान’

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों न लंबे अरसे के बाद अक्षय और सैफ इस फिल्म में साथ नजर आए। ये मूवी 11 सितंबर, 2026 को रिलीज हो गई है। ‘हैवान’ को रिलीज हुए आज छह दिन हो गए हैं। मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। ‘हैवान’ ने ओपनिंग डे से ही कलेक्शन के मामले में दर्शकों को उतना खुश नहीं किया जितना इससे उम्मीद की गई थी। वहीं, इसके बाद से ये लाखों कमाने के लिए भी तरस रही हैं। पहले दिन ‘हैवान’ ने 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 2.50 करोड़, तीसरे दिन 1.85 करोड़, चौथे दिन 0.70 लाख, पांचवे दिन 0.70 लाख कमाए हैं। Sacnilk के अनुसार, बुधवार को ‘हैवान’ ने 0.55 लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 13.61 करोड़ हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये। छठे हफ्ते में ये बंपर कमाई कर रही है। Sacnilk के अनुसार, बुधवार यानी 41वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 6.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये हो गया है।

जारी है ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के बुधवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, बुधवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 281.14 करोड़ हो गया है।

‘इरुमुडी’ का कैसा रहा बुधवार

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म तीसरे हफ्ते में थोड़ी सुस्त नजर आ रही है। फिल्म के बुधवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 27वें दिन 0.95 लाख रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 185.15 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 236.45 करोड़ रुपये हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN