Home LIFESTYLE NEWS HINDI करीना कपूर पैरों में करती हैं घी की मसाज, ऋजुता दिवेकर ने...

करीना कपूर पैरों में करती हैं घी की मसाज, ऋजुता दिवेकर ने शेयर किए हैं ढेर सारे फायदे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

द ग्रेट इंडियन शो में पति सैफ अली खान के साथ पहुंची करीना कपूर की हेल्थ और खूबसूरती का राज खुल गया। वो रोजाना रात को तलवों पर घी की मालिश करती हैं। और घी को रोजाना रात को अगर पैरों पर लगाया जाए तो इसके कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं, जिसे खुद ऋजुता दिवेकर ने शेयर किया था।

करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ ग्रेट इंडियन शो पर पहुंचीं। जहां सैफ अली खान ने करीना की हेल्थ से जुड़ा एक खास नाइट टाइम रिचुअल शेयर किया। और फनी अंदाज में कहा कि करीना के नाइट टाइम रिचुअल से उनका घर किसी रोडसाइड ढाबे की तरह महकता है। भले ही घी की महक बेडरूम को अजीब स्मेल से भर दे लेकिन घी की मालिश पैरों में करने के बहुत सारे फायदे हैं। करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने तलवों में घी की मालिश के कई सारे फायदे बताए हैं।

ऋजुता दिवेकर ने गिनाए गजब के फायदे

सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने बताया कि रोजाना रात को तलवों पर थोड़े से घी की मालिश कई सारी समस्याओं का समाधान कर सकती है। बस उंगली के पोर को घी में डुबोएं और उसे तलवों पर लगाएं। फिर हथेलियों की मदद से इसे रगड़ें जब तक कि हथेलियों पर गर्माहट ना महसूस होने लगे। रोजाना रात को जब आप सोने जा रहे तो बस घी की मालिश करें और जानें इसके फायदे

अच्छी नींद लाने और मेंटल हेल्थ में मदद

रोजाना रात को सोने से पहले अगर आप पैर के तलवों पर घी की मालिश करती हैं तो इससे नींद अच्छी लाने में मदद मिलती है। करीना कपूर ने भी बताया कि वो बेटर स्लीप के लिए रोजाना रात को घी की मालिश करती हैं। यहीं नहीं घी स्लीप क्वालिटी में सुधार के साथ ही मानसिक शांति में भी मदद करती है।

डाइजेशन इंप्रूव होने में मदद

पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं में राहत देने के लिए तलवों की मालिश मदद करती है। जिन लोगों को एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज या लूज मोशन की शिकायत रहती हैं, उन्हें रोजाना रात को पैर के तलवों की मसाज करनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द में आराम

जिन लोगों को मौसम के ठंडा होते ही घुटनों, कमर, कंधे और शरीर के जोड़ों में दर्द होता है, उन्हें ज्वाइंट्स में दर्द से बचने के लिए घी की मालिश तलवों पर जरूर करनी चाहिए।

चिड़चिड़ापन और इरिटेशन से छुटकारा

जिन लोगों का मूड हर वक्त खराब रहता है, चिड़चिड़ापन महसूस होता है और मानसिक शांति नहीं रहती है उन्हें पैर के तलवों में मालिश से आराम मिलता है।

लेग क्रैम्प से राहत

काफी सारे लोग रात को होने वाले लेग क्रेम्प से परेशान रहते हैं। ये लेग क्रेम्प पिंडलियों में होता है और रात को परेशान करता है। ऐसे में तलवे में घी की मालिश इस समस्या से भी राहत देती है।

कब्ज से छुटकारा

हर रात इसबगोल जैसे फाइबर जेल्स को लेते हैं जिससे अगले दिन कब्ज ना रहे तो रोजाना इस रिचुअल को फॉलो करना स्टार्ट कर दें। ऋजुता दिवेकर कहती हैं कि तलवों में घी की मसाज से सीने पर अटकी गैस से भी राहत मिलती है। वहीं कब्ज भी दूर होता है।

विटामिन बी 12 और विटामिन डी में राहत

जिन लोगों को विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी रहती है, उन्हें भी घी से मसाज तलवों की करनी चाहिए। क्योंकि डाइजेशन में खराबी विटामिन बी 12 के अब्जार्ब्शन को डिस्टर्ब करती। ऐसे लोगों को भी घी की मसाज करनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN