Home LIFESTYLE NEWS HINDI आईपीएल टीम की मालकिन काव्या मारन? जानें नेटवर्थ से लेकर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आईपीएल टीम की मालकिन काव्या मारन? जानें नेटवर्थ से लेकर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आईपीएल टीम हैदराबाद सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है और लोग उनकी नेटवर्थ से लेकर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानकारी निकाल रहे।

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी की वारिस काव्या मारन इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंद्रन से शादी। काव्या मारन के माता-पिता और सन ग्रुप चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने रिसेप्शन का न्योता लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के घर पर मुलाकात की होगी और शादी का रिसेप्शन 21 नवबंर को चेन्नई में होगा। शादी की खबरों की वजह से काव्या मारन की नेटवर्थ, एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में भी चर्चा हो रही, जानें कौन हैं काव्या मारन? कमाई के साथ ही जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं।

कौन हैं काव्या मारन

काव्या मारन सन ग्रुप चेयरमैन कलानिथि मारन की बेटी हैं, जिनकी नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर है लगभग 24,629.34 करोड़ रुपये। इंटरनेट पर चल रही रिपोर्ट के मुताबिक काव्या मारन ने अपना ग्रेजुएशन स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई से किया है। वहीं एमबीए करने के लिए वो वारविक बिजनेस स्कूल (Warwick Business School), यूनाइटेड किंगडम में गईं। एकेडमिक क्वालिफिकेशन के साथ ही काव्या ने अपना करियर, मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस में बनाया। सन ग्रुप के आइपीएल फ्रेंचाइजी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लीड करने की वजह से वो सुर्खियों में रहती हैं और अपने टीम को सपोर्ट करते हुए अक्सर नजर आती हैं। आइपीएल टीम की मालकिन की शादी की खबरें तेजी से इंटरनेट पर फैल रही है और लोग उनके बारे में सर्च कर रहे।

काव्या मारन की नेटवर्थ क्या है

काव्या मारन की अलग से नेटवर्थ की जानकारी नही है। हालांकि उनके पिता कलानिथि मारन की इस्टिमेट नेट वर्थ फोर्ब्स के मुताबिक 2.6 बिलियन डॉलर लगभग 24,692.39 करोड़ है। कलानिथि मारन ने अपने परिवार के पब्लिशिंग वेंचर से शुरुआत करने के बाद अपना मीडिया बिजनेस शुरू किया। उन्होंने 1993 में सन टीवी नेटवर्क शुरू किया, और इसे एक बड़ा रीजनल टेलीविजन बना दिया। जिसमे आज कुल 37 चैनल रहते हैं जो पूरे भारत के लगभग 140 मिलियन लोगों तक पहुंच रहा है। काव्या मारन सन ग्रुप के स्पोर्ट्स ऑपरेशन को देखती हैं, जिसमे सनराइजर्स हैदरबाद भी शामिल है।

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रन की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रन की शादी अलग-अलग वेन्यू पर है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 नवंबर को ग्रीस में दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। वहीं चेन्नई के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन होगा।

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रन के शादी के रिसेप्शन की खबर सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्स पोस्ट से कंफर्म हो रही। जिसमे कलानिधि मारन और कावेरी मारन जुबिली हिल्स घर में इनविटेशन देने के लिए पहुंचे। एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने 21 नवंबर को चेन्नई में हो रहे शादी के रिसेप्शन के लिए इनवाइट किया है।

कौन है अनिरुद्ध रविचंद्रन

बता दें कि अनिरुद्ध रविचंद्रर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर है। साल 2012 में उनका कोलावरी डी गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ और इसी से अनिरुद्ध को पहचान मिली। इंटरनेट पर ये गाना जमकर वायरल हुआ था। इसके अलावा कई फिल्मों में उनके गाने पॉपुलर हुए, जिसम जेलर, लियो, जवान, विक्रम, मास्टर जैसी फिल्में शामिल है। इन फिल्मों में अनिरुद्ध ने संगीत दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN