Source :- LIVE HINDUSTAN
8 Habits make your skin health worse: कॉलेज गोइंग गर्ल हैं या फिर वर्किंग गर्ल, अगर आप इन 8 में से एक भी आदत रखती हैं तो फौरन बदल दें। ये हैबिट्स बताती हैं कि आप बेहद गंदगी से रहती हैं और जल्दी ही आपकी स्किन पर बैड इफेक्ट दिखेगा।
लड़कियों को मेकअप बहुत पसंद आता है। खासतौर पर यंग गर्ल्स जो कॉलेज गोइंग हैं और वर्किंग है वो तो भर-भरकर मेकअप लगाती हैं। और मजेदार बात ये हैं कि मेकअप से जुड़ी कुछ आदतें हैं जिनसे उनके साफ-सफाई और हाइजीन का पता लगाया जा सकता है। अगर आप अपने मेकअप और कपड़ों के साथ इस तरह की आदतें रखती हैं तो फौरन संभल जाएं और इन आदतों को बदल लें। नहीं तो बीमार होना तय है।
मेकअप स्पंज, ब्रश नहीं धोना
अगर आप मेकअप लगाने के लिए ब्रश और स्पंज वगैरह का यूज करती है। लेकिन समय की कमी का हवाला देकर इन्हें साफ करने से कतराती हैं और महीनों ये यूं ही यूज होते रहते हैं, तो तय है कि कुछ समय आपक स्किन एलर्जी और रैशेज, इंफेक्शन जैसी परेशानियां होना स्टार्ट हो जाएंगी।
ड्राई शैंपू का यूज
अगर आप उन गर्ल्स में शामिल हैं जो ड्राई शैंपू का यूज अक्सर कर ही लेती हैं तो संभल जाएं। ये आपके अनहाइजीनिक होने की पोल खोल रहा। क्योंकि, सप्ताह में दो से तीन बार हेयरवॉश करना बालों की सेहत के लिए जरूरी है। खासतौर पर जब आप घर से बाहर धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन को झेलती हैं। टाइम पर हेयर वॉश ना करना कुछ समय बाद हेयर फॉल और हेयर थिनिंग जैसी प्रॉब्लम को पैदा करने लगेगा।
बेडशीट और पिलो कवर की सफाई
अकेले रहती हैं और बेडशीट पिलो कवर धोने में सबसे ज्यादा आलस करती हैं। तो ये आपके अनहाइजिनिक होने की निशानी है क्योंकि बेडशीट और पिलोकवर डायरेक्ट आपकी स्किन को इफेक्ट करता है। गंदे पिलो कवर जल्दी ही एक्ने और पिंपल का कारण बनते हैं।
रात को मेकअप ना उतारना
रात को सोते समय बगैर मेकअप निकालें ही सो जाती हैं तो भूल जाएं कि आपकी स्किन ग्लो करेगी। क्योंकि ओवरनाइट में मेकअप पोर्स को बुरी तरह से ब्लॉक कर देता है और लगातार कई बार ऐसी आदत स्किन को खराब कर देती है।
हैंडबैग में गैरजरूरी मेकअप प्रोडक्ट
अपने हैडबैग में ढेर सारी लिपस्टिक और लिपबॉम रखे रहती हैं। जब जरूरत होती है तो कोई सी भी लगा लेती हैं। जबकि ये पुराने और एक्सपायरी के करीब हो चुके हैं। फौरन इस आदत को बदल दें क्योंकि इससे आपके सेहत पर असर पड़ता है दूसरे आपके गंदगी से रहने की आदत का पता चलता है।
हाथों-पैरों में पुरानी नेलपॉलिश
आपके हाथ पैर में पिछले महीने की लगी आधी- छूटी नेलपॉलिश बची है तो इसका मतलब है आप बेहद गंदगी से रहती हैं। अपने हाथों-पैरों को खूबसूरत देखना भी आपकी आदत नहीं है।
कपड़े पहनने से पहले सूंघना
अगर आप कपड़े पहनने से पहले उसे सूंघती हैं कि कहीं उसमे बदबू तो नहीं आ रही, इसका मतलब है कि आप कपड़ों को समय पर नहीं धोतीं। कपड़ों से बदबू तभी आती जब उन्हें कई बार पहनकर धोया ना गया हो।
परफ्यूम का ज्यादा इस्तेमाल
हर वक्त परफ्यूम लगाना भी अनहाइजिनिक होने की आदत है। भले ही गर्मी में पसीने से बदबू आती हो लेकिन अगर आप साफ-सफाई से रहती हैं, रोज नहाती हैं और साफ कपड़े पहनती हैं तो पसीने की बदबू कम आती है और ज्यादा परफ्यूम की जरूरत नहीं पड़ती।
इन आदतों को फौरन बदल दें नहीं तो दूसरों के सामने आपकी अनहाइजिनिक होने की पोल खुल जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



