Home rss world hindi कितने जुल्म छिपाएगा पाकिस्तान? ब्रिटेन पहुंचा PoK में नागरिकों के दमन का...

कितने जुल्म छिपाएगा पाकिस्तान? ब्रिटेन पहुंचा PoK में नागरिकों के दमन का मामला, सड़क पर उतरे लोग

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सरकार, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से PoK में पाकिस्तान द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पाकिस्तान यहां लगातार लोगों के अधिकारों को कुचल रहा है।

आखिर पाकिस्तान अपनी काली करतूतों को कब तक छिपा पाएगा? पाकिस्तानी हुकूमत पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थानीय लोगों पर लगातार जुल्म ढा रहा है। अधिकारों की मांग करने वाले लोगों पर हिंसक और बर्बर कार्रवाई की है और इन जुल्मों को छिपाने के लिए दुनियाभर में नए नए ढोंग भी रचता रहता है। हालांकि भारत ने लगातार पूरी दुनिया के सामने इस मसले को लेकर पाकिस्तान की पोल खोली है। अब Pok के लोगों की चीखें ब्रिटेन तक पहुंच गई हैं।

PoK में जारी मानवाधिकार उल्लंघनों, फर्जी असेंबली चुनावों और नागरिक अधिकारों के हनन के विरोध में ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड शहर में ब्रिटिश कश्मीरी समुदाय के लोगों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान के अवैध कब्जे और दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर लगाम कसने की अपील की।

ब्रिटेन की सड़कों पर गूंजे पाकिस्तान विरोधी नारे

ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड सिटी सेंटर में जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने PoK के लोगों के बुनियादी मानवाधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन की सुरक्षा की मांग की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो महीनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की सैन्य कार्रवाइयों में कई आम नागरिकों की जानें गई हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और घरों पर अवैध छापे मारे जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सरकार, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि वे PoK की स्थिति पर नजर रखें और पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराएं।

भारत ने पहले ही किया था उजागर

इस बीच भारत ने पीओके में लोगों पर हिंसक कार्रवाइयों की लगातार निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा कराए जा रहे स्थानीय चुनावों को पूरी तरह से नौटंकी और दिखावा करार दिया है। भारत ने कहा है कि PoK इस समय हिंसा, ब्लैकआउट और आम नागरिकों पर अत्याचार की आग में झुलस रहा है। बीते सप्ताह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा था, ”इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट रहा है। पूरा जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले क्षेत्र भी शामिल हैं, भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।”

उन्होंने यह भी कहा था कि पीओके में विरोध के उठे स्वर दशकों तक हुए शोषण का परिणाम है। उन्होंने कहा, ”जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान द्वारा आर्थिक शोषण, लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित करने और प्रशासनिक दमन का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN